फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Batwara 1947 Star Sunny Deol reveals why he refuse pan masala and gutkha endorsements despite receiving offers

Sunny Deol: 'मेरा जमीर नहीं मानता..'; गुटखा और पान मसाला के विज्ञापन ठुकराने के फैसले पर बोले सनी देओल

Sun, 16 Aug 2026 12:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 16 Aug 2026 12:58 PM IST
सार

Sunny Deol On Pan Masala Endorsements: सनी देओल इन दिनों फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्टर ने एक बातचीत में खुलासा किया कि वे पान मसाला आदि का विज्ञापन क्यों नहीं करते हैं?

विज्ञापन
Batwara 1947 Star Sunny Deol reveals why he refuse pan masala and gutkha endorsements despite receiving offers
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म जगत में ऐसे कई सितारे हैं, जो फिल्मों की तरह ही विज्ञापनों का चुनाव भी बहुत सोच-समझकर करते हैं। कुछ सितारे पान मसाला और गुटखा जैसे उत्पादों के विज्ञापनों से दूरी बरतते हैं और इनके ऑफर ठुकराने में बिल्कुल वक्त नहीं लगाते। इस लिस्ट में सनी देओल का नाम भी शामिल है। वे ऐसे विज्ञापन क्यों नहीं करते? खुद इसकी वजह बताई है।

विज्ञापन

Batwara 1947 Star Sunny Deol reveals why he refuse pan masala and gutkha endorsements despite receiving offers
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

पान मसाला के विज्ञापन पर बोले सनी देओल
सनी देओल ने हाल ही में पान मसाला और गुटखा के विज्ञापन न करने के अपने फैसले को लेकर कहा कि वे ऐसी चीज को प्रमोट नहीं करना चाहते, जिसमें उन्हें खुद यकीन न हो। एक्टर ने कहा कि उन्होंने ऐसे ऑफर ठुकरा दिए हैं, क्योंकि उनका जमीर उन्हें ऐसे प्रोडक्ट का विज्ञापन करने की इजाजत नहीं देता, जिनका वे समर्थन नहीं करते।

सनी देओल ने बताया, क्यों कर देते हैं इनकार?
सनी देओल के मुताबिक, 'मैं पान मसाला के विज्ञापन नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं। मैं उनमें से कोई भी चीज नहीं करूंगा। ऑफर आते हैं, लेकिन नहीं करूंगा। मैं मना कर देता हूं। मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता, जिसमें मुझे विश्वास न हो। मैं इन सब चीजों को मानता नहीं हूं'।

एक्टर ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह प्रचार करने के लिए एक अच्छी चीज है। कितनी चीजें नहीं करता, क्योंकि मेरा जमीर नहीं मानता इसलिए और जो करनी होती है वो कर लेता हूं'। सनी देओल ने शुभंकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान इन बातों का जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Batwara 1947 Star Sunny Deol reveals why he refuse pan masala and gutkha endorsements despite receiving offers
बंटवारा 1947 - फोटो : सोशल मीडिया

क्या सनी देओल को नहीं मिलते विज्ञापन?

सनी देओल से इस बातचीत में विज्ञापनों में नजर न आने के बारे में भी पूछा गया। इस दौरान अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और अजय देवगन जैसे कई स्टार्स का उदाहरण दिया गया, जो कई विज्ञापनों में काम कर चुके हैं। इस पर सनी देओल ने कहा, 'अगर मैं भारत और बाकी चीजों का प्रतिनिधित्व करता हूं, तो भी मुझे विज्ञापन नहीं मिलते। मुझे ये विज्ञापन क्यों नहीं मिलते, मुझे नहीं पता। ठीक वैसे ही जैसे पहले मुझे फिल्में नहीं मिल रही थीं, वैसे ही विज्ञापनों के मामले में भी मुझे कोई जानकारी नहीं है'।

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' की बात करें तो यह 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। राजकुमार संतोषी निर्देशित यह फिल्म भारत और पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसमें प्रीति जिंटा और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed