{"_id":"6a816c39c88c9290790ccc26","slug":"veteran-bengali-filmmaker-raja-sen-dies-at-71-after-prolonged-illness-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raja Sen Death: बंगाली सिनेमा जगत के दिग्गज निर्माता-निर्देशक राजा सेन का निधन; 71 की उम्र में ली आखिरी सांस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raja Sen Death: बंगाली सिनेमा जगत के दिग्गज निर्माता-निर्देशक राजा सेन का निधन; 71 की उम्र में ली आखिरी सांस
Sun, 16 Aug 2026 01:25 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 16 Aug 2026 01:25 PM IST
सार
Filmmaker Raja Sen Death: बंगाली सिनेमा जगत के दिग्गज निर्माता-निर्देशक राजा सेन नहीं रहे। आज 16 अगस्त को 71 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
राजा सेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता बंगाली फिल्म निर्माता राजा सेन नहीं रहे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मेडिकल सूत्रों के अनुसार, नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'दमु' के लिए मशहूर अनुभवी बंगाली फिल्म निर्माता राजा सेन का रविवार को एक सरकारी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे।
विज्ञापन
उम्र संबधी परेशानियों से जूझ रहे थे राजा सेन
राजा सेन बंगाली सिनेमा जगत का बड़ा नाम थे। उन्होंने फिल्म 'दामु' (Damu) से डेब्यू किया था, जो साल 1996 में रिलीज हुई थी। राजा सेन ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे। वे उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। राजा सेन का कोलकाता के SSKM अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
विज्ञापन