फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Extend Wishes On upcoming Movie Haiwaan co-actor saif ali khan Birthday shares video

अक्षय कुमार ने 'हैवान' बनकर दी सैफ अली खान को जन्मदिन की बधाई, यूजर बोले- 'डरा रहे हो या विश कर रहे हो'?

Sun, 16 Aug 2026 12:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 16 Aug 2026 12:06 PM IST
सार

Saif Ali Khan Birthday: सैफ अली खान का आज 16 अगस्त को जन्मदिन है। इस मौके पर अक्षय कुमार ने स्पेशल पोस्ट शेयर करके हॉरर अंदाज में सैफ को बधाई दी है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Extend Wishes On upcoming Movie Haiwaan co-actor saif ali khan Birthday shares video
अक्षय कुमार-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अक्षय कुमार और सैफ अली खान जल्द ही फिल्म 'हैवान' में साथ नजर आएंगे। बीते दिनों फिल्म की पहली झलक सामने आई थी। आज सैफ अली खान का जन्मदिन है। अक्षय कुमार ने को-एक्टर को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है, मगर उनका अंदाज काफी अनोखा है। 

विज्ञापन

Akshay Kumar Extend Wishes On upcoming Movie Haiwaan co-actor saif ali khan Birthday shares video
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

'हैवान' बनकर अक्षय कुमार ने दी बधाई
अक्षय कुमार ने सैफ अली खान के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। अक्षय कुमार हाथों में चॉकलेट पेस्ट्री लिए दिख रहे हैं, जिस पर मोमबत्ती जल रही है। कुर्सी पर बैठे वे गाना गुनगुनाते हैं, 'मेरा हीरो है वो, मेरा हीरो है वो...'। इसके बाद खिलाड़ी कहते हैं, 'हैप्पी बर्थडे सैफ'। इसके बाद मोमबत्ती में फूंक मारकर डरावनी सी हंसी हसंते हैं।

'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...'; सैफ अली खान के जन्मदिन पर करीना ने लुटाया प्यार, शेयर किए फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'हैवान'?
इस पोस्ट के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो, सैफ। खूब शानदार अंदाज में जन्मदिन मनाओ, जितना हो सकते, क्योंकि 'हैवान' आ रहा है'। बता दें कि फिल्म 'हैवान' में अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। इसमें उनका क्रूरतम रूप देखने को मिलने वाला है। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


विज्ञापन

Akshay Kumar Extend Wishes On upcoming Movie Haiwaan co-actor saif ali khan Birthday shares video
फिल्म 'हैवान' - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर बोले- 'दिन में डर से रूह कांप जाए'
अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर नेटिजंस के मजेदार रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भैया जन्मदिन विश कर रहे हो या डरा रहे हो'। एक यूजर ने लिखा, 'अंदाज ऐसा कि दिन में भी डर से रूह कांप जाए'। बता दें कि बीते दिनों जारी हुए फिल्म 'हैवान' के टीजर में कोई डायलॉग नहीं था, सिर्फ शैडो इमेज के जरिए ही इसने महफिल लूट ली। दर्शकों से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed