फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Kapoor Pens Love Note On Husband Saif Ali Khan Birthday saying how boring would life be without you

'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...'; सैफ अली खान के जन्मदिन पर करीना ने लुटाया प्यार, शेयर किए फोटो

Sun, 16 Aug 2026 10:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 16 Aug 2026 10:51 AM IST
सार

Saif Ali Khan Birthday: अभिनेता सैफ अली खान आज 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर करीना कपूर ने स्पेशल पोस्ट साझा कर शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Pens Love Note On Husband Saif Ali Khan Birthday saying how boring would life be without you
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैफ अली खान का आज रविवार को जन्मदिन है। वे 56 वर्ष के हो गए हैं। सैफ के जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी और चर्चित अदाकारा करीना कपूर खान ने स्पेशल पोस्ट साझा करते हुए बधाई दी है। करीना ने कुछ फोटोज साझा किए हैं, इसके साथ दिल छूने वाला नोट लिखा है।

विज्ञापन

Kareena Kapoor Pens Love Note On Husband Saif Ali Khan Birthday saying how boring would life be without you
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

सैफ के जन्मदिन पर करीना कपूर ने क्या लिखा?
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ साझा की गईं फोटोज को लेकर उनका कहना है कि सैफ की इजाजत के बाद ही वे पोस्ट कर रही हैं। करीना ने लिखा है, 'हर हाल में, हर वक्त हमेशा मेरे साथ रहने वाले मेरे साथी को जन्मदिन की बधाई। तुम्हारे बिना ये जिंदगी कितनी बोरिंग होती'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kareena Kapoor Pens Love Note On Husband Saif Ali Khan Birthday saying how boring would life be without you
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

सैफ के अप्रूवल के बाद शेयर कीं फोटोज
करीना कपूर ने आगे लिखा है, 'इस इंस्टाग्राम पोस्ट की सभी तस्वीरें उन्हीं की पसंद की हैं और उनके अप्रूवल के बाद शेयर की हैं। जब मैं उनकी तस्वीरें पोस्ट करती हूं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है'।
 
View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

विज्ञापन

Kareena Kapoor Pens Love Note On Husband Saif Ali Khan Birthday saying how boring would life be without you
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

कब हुई सैफ और करीना की शादी?
सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी रचाई। कपल के दो बेटे- तैमूर अली खान और जेह हैं। दोनों ने 'एलओसी कारगिल' (2003), 'ओमकारा' (2006), 'टशन' (2008), 'कुर्बान' (2009) और 'एजेंट विनोद' (2012) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इस खूबसूरत कपल को फैंस 'सैफीना' कहते हैं।

Kareena Kapoor Pens Love Note On Husband Saif Ali Khan Birthday saying how boring would life be without you
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
करीना कपूर के इस पोस्ट पर फैंस पोस्ट करते हुए सैफ को बधाई दे रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। अमृता अरोड़ा से लेकर जोया अख्तर तक कई सेलेब्स ने भी सैफ के लिए शुभकामना संदेश लिखे हैं।
 
View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

Kareena Kapoor Pens Love Note On Husband Saif Ali Khan Birthday saying how boring would life be without you
सैफ अली खान ने सैनिकों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस - फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudiworld

सैफ अली खान ने उरी में मनाया स्वतंत्रता दिवस
बता दें कि बीते दिन 15 अगस्त पर सैफ अली खान ने जम्मू-कश्मीर के उरी में जवानों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। जम्मू-कश्मीर के उरी में तैनात सैनिकों से अभिनेता ने मुलाकात की। उन्होंने सैनिकों के साथ अपने हिट गानों पर डांस किया, पुशअप लगाए। साथ ही सैनिकों से उनकी बहादुरी की कहानियां सुनी। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed