रजनीकांत ने मनाया सिनेमा की दुनिया में 51 साल पूरे होने का जश्न; 'धर्मन' के सेट पर काटा केक; वीडियो वायरल
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema: सुपरस्टार रजनीकांत को सिनेमा की दुनिया में 51 साल पूर हो गए हैं। बीते दिन अभिनेता ने आगामी फिल्म 'धर्मन' के सेट पर इसका जश्न मनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक रजनीकांत का सिक्का चलता है। पांच दशकों से वे दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। बीते दिन यानी 15 अगस्त को सुपरस्टार के सिनेमाई सफर को 51 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'धर्मन' के सेट पर जश्न मनाया।
रजनीकांत के डेब्यू को 51 साल पूरे
सुपरस्टार रजनीकांत की पहली या डेब्यू फिल्म 'अपूर्व रागंगल' 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। इस तमिल फिल्म का निर्देशन के. बालाचंदर ने किया था। फिल्म में कमल हासन मुख्य भूमिका में थे। रजनीकांत ने इस फिल्म में एक छोटा सा नेगेटिव रोल निभाया था। फिल्म की रिलीज को 51 साल पूरे हो चुके हैं और इसी के साथ रजनीकांत को भी मनोरंजन जगत में 51 साल हो गए।
Independence Day Box Office: आजादी पर रहा 'आवारापन 2' का असर; इमरान की फिल्म के सामने फीकी रही 'बंटवारा 1947'
'धर्मन' के सेट पर काटा केक
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धर्मन' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन सिनेमा जगत में 51 साल पूरे होने का जश्न भी उन्होंने इसी फिल्म के सेट पर मनाते हुए केक काटा। 'धर्मन' के डायरेक्टर अश्वथ मारिमुथु और फिल्म की कास्ट और क्रू की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी सामने आया है।
फिल्म 'धर्मन' के बारे में
'धर्मन' का जब से एलान हुआ है, तब से इसकी टैगलाइन 'द डेडली डॉक्टर' ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिससे इसकी कहानी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं हैं। रजनीकांत की फिल्म'धर्मन' का निर्माण कमल हासन और आर. महेंद्रन कर रहे हैं। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर के पास है। यह फिल्म रजनीकांत का 173वां प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में सिमरन और राशी खन्ना भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिलहाल फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है।