फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Samantha Ruth Prabhu Host cooking reality show Celebrity MasterChef Tamil

Samantha: सामंथा प्रेग्नेंसी में होस्ट करेंगी 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल', शो में फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Sat, 15 Aug 2026 11:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 15 Aug 2026 11:08 PM IST
सार

Samantha Host Celebrity MasterChef Tamil: इन दिनों साउथ फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री सामंथा अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंज्वॉय कर रही हैं। इसी बीच वह शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' होस्ट करती नजर आएंगी। इस शो का एक प्रोमो भी मेकर्स ने जारी किया है। 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Host cooking reality show Celebrity MasterChef Tamil
सामंथा - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

विस्तार

शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' में तमिल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने चेहरे शूटिंग से हटकर किचन में नजर आएंगे। वह मुश्किल कुकिंग चैलेंजेस का सामना करेंगे।

विज्ञापन

इस शो का एक प्रोमो भी जारी किया गया, जिसमें सामंथा कहती हैं, ‘हमारे शहर में, हम जो भी करते हैं, स्टाइल के साथ करते हैं, एकदम जबरदस्त अंदाज में, है ना? भले ही वह सिर्फ खाना बनाना ही क्यों न हो। फिल्मों में एक्शन 'कट' के साथ शुरू और खत्म होता है। लेकिन यहां असली एक्शन 'कट' के बाद ही शुरू होता है। चाहे शूट हो या किचन, जीतने के लिए हमेशा  जुनून की जरूरत होती है।’ 

विज्ञापन

 

शो को लेकर इस वजह से उत्साहित हैं सामंथा?
शो के बारे में बात करते हुए सामंथा रूथ प्रभु ने कहा, ‘मैं आखिरकार सबके साथ यह जानकारी शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल मेरे पहले किए गए किसी भी कामों से बिल्कुल अलग है। इसी वजह से इसे ना कहना नामुमकिन था। मैं इस बात के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हूं कि हमारे कुछ पसंदीदा तमिल सेलिब्रिटी किचन में कदम रखेंगे, रिस्क लेंगे, गलतियां करेंगे, खुद को हैरान करेंगे और उम्मीद से कहीं ज्यादा जुनून के साथ मुकाबला करेंगे। काश मैं आपको बता पाती कि कौन खाना बना रहा है, लेकिन उसमें मजा ही क्या है? मैं इंतजार नहीं कर सकती कि सब लोग उस अनुभव का आनंद लें।’

Samantha Ruth Prabhu Host cooking reality show Celebrity MasterChef Tamil
'मां इंटी बंगारम' फिल्म में सामंथा - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl

करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं सामंथा? 
दो महीने पहले सामंथा की साउथ फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली। इसके बाद ही सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की। इन दिनों वह अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंज्वॉय कर रही हैं, सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। इसके अलावा जल्द ही वह 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को होस्ट करती हुई नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed