{"_id":"6a8078fcac851fae24032073","slug":"prabhas-upcoming-film-fauzi-new-poster-release-says-a-battalion-who-fights-alone-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fauzi: सर से पैर तक खून और हाथों में बंदूक, जारी हुआ प्रभास की 'फौजी' का नया पोस्टर; खींचा फैंस का ध्यान","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Fauzi: सर से पैर तक खून और हाथों में बंदूक, जारी हुआ प्रभास की 'फौजी' का नया पोस्टर; खींचा फैंस का ध्यान
Sat, 15 Aug 2026 08:04 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 15 Aug 2026 08:04 PM IST
सार
Fauzi New Poster: प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' का नया पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर फिल्म की कहानी के बारे में काफी कुछ बता रहा है।
विज्ञापन
प्रभास, फौजी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभास अभी कई बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जिनमें निर्देशक हनु राघवपुडी के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'फौजी' भी शामिल है। प्रभास की नई फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है। नया पोस्टर बहुत कुछ बता रहा है।
विज्ञापन
नए पोस्टर में क्या है?
- 'फौजी' के मेकर्स ने जो पोस्टर जारी किया है उसमें हैदराबाद की चारमीनार दिख रही है।
- गली में एक शख्स खून से लथ-पथ नजर आ रहा है।
- माना जा रहा है कि यह प्रभास का किरदार है।
- इस शख्स के दोनों हाथों में बंदूक है।
- एक बूढ़ा शख्स धोती और जनेऊ पहने दूसरी तरफ जा रहा है।
- चार मीनार के आस-पास घर जले हुए हैं।
- वहीं पास में कई लाशें भी पड़ी हुई हैं।
- इसके पोस्टर पर लिखा है 'एक बटालियन जिसने अकेले लड़ाई लड़ी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभास
- फोटो : एक्स
कब रिलीज होगी फिल्म?
हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही 'फौजी' को मिथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह पीरियड ड्रामा फिलहाल 3 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ऐसी भी खबरें हैं कि रिलीज की तारीख बदल सकती है, क्योंकि विजय देवरकोंडा की 'रणबाली' को इसी तारीख पर रिलीज करने का विचार किया जा रहा है।

View this post on Instagram
'फौजी' में प्रभास का किरदार
उम्मीद है कि प्रभास 'फौजी' में ब्रिटिश इंडियन आर्मी के एक सैनिक का किरदार निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका किरदार ब्रिटिश सेना छोड़कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई वाली इंडियन नेशनल आर्मी में शामिल हो जाता है।
'फौजी' में नई एक्ट्रेस ईमानवी इस्माइल फीमेल लीड रोल में हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।