फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   farah khan revealed her daughter anya and diva are insecure about their beauty with Akanksha Choudhary

Farah Khan: खुद को सुंदर नहीं मानतीं फराह खान की बेटियां, व्लाॅग में निर्देशक ने किया खुलासा; कही ये बात

Sat, 15 Aug 2026 06:18 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Aug 2026 06:18 PM IST
सार

Farah Khan On Her Daughters: फराह खान ने हाल ही में आकांक्षा चौधरी के व्लॉग पर अपनी बेटियों की असुरक्षा पर बात की। फराह ने बताया कि उनकी बेटियां खुद को खूबसूरत नहीं मानतीं। जानें फराह ने और क्या बताया?

विज्ञापन
farah khan revealed her daughter anya and diva are insecure about their beauty with Akanksha Choudhary
बेटियों के साथ फराह खान - फोटो : X

विस्तार

कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान हाल ही में आकांक्षा चौधरी के व्लॉग पर पहुंचीं। यहां हुई बातचीत में फराह ने अपनी बेटियों अन्या और दीवा को लेकर एक किस्सा साझा किया। फराह ने बताया कि उनकी बेटियां खुद को खूबसूरत नहीं मानतीं। इसी दौरान आकांक्षा ने भी अपने संघर्षों पर बात की। 

विज्ञापन


बेटियों को लेकर क्या बोलीं फराह? 
इस बातचीत को फराह ने अपने व्लॉग में शेयर किया। इसमें वह अपनी बेटियों अन्या और दिवा की असुरक्षा पर बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटियां सबसे खूबसूरती की तारीफ पाने के बाद भी कभी-कभी खुद को खूबसूरत नहीं मानतीं। इन सब चीजों से उनके बच्चों के मन में एक असुरक्षा की भावना पैदा होती है।

विज्ञापन

farah khan revealed her daughter anya and diva are insecure about their beauty with Akanksha Choudhary
आकांक्षा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा चौधरी ने क्या बताया? 

वहीं इस दौरान आकांक्षा चौधरी ने भी अपने संघर्षों पर बात की। उन्होंने कहा कि फराह की बेटियों की तरह वह भी एक समय असुरक्षा की शिकार थी। आकांक्षा ने फराह को अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी दिखाईं। आकंक्षा बोलीं-

  • मुझे एक समय लगता था कि मैं इस दुनिया की सबसे बदसूरत इंसान हूं। 
  • बचपन में मैं अपने लुक्स को लेकर काफी असुरक्षित महसूस करती थी। 
  • अब बिना मेकअप के भी मैं बहुत आत्मविश्वासी महसूस करती हूं
  • मैं आपकी बेटियों से पार्टी में मिली थी। वह काफी क्यूट हैं।

farah khan revealed her daughter anya and diva are insecure about their beauty with Akanksha Choudhary
बच्चों के साथ फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

2008 में हुई थी फराह की शादी 
फराह खान ने शिरीष कुंदर से 9 दिसंबर  2004 को शादी की थी। दोनों तीन बच्चे हैं। बेटियां दीवा-अन्या के अलावा एक बेटा जार भी है जिनका जन्म 2008 में हुआ था। हाल ही में फराह ने अपने बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी की फोटोज शेयर की थीं। वो अक्सर बच्चों के साथ तस्वींरे साझा करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed