फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   vishal aditya singh angry Reaction on dating and Wedding Rumors with shweta tiwari Actor slams trolls

'वो भी बोल रहा है, जिसकी कोई औकात नहीं'; श्वेता तिवारी संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के विशाल आदित्य; दी नसीहत

Sat, 15 Aug 2026 09:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Aug 2026 09:43 AM IST
सार

Vishal Aditya On Dating Rumors: विशाल आदित्य सिंह का नाम श्वेता तिवारी से जोड़ा जाता है। हाल ही में एक्टर ने ऐसी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोल करने वालों को नसीहत दी है।

विज्ञापन
vishal aditya singh angry Reaction on dating and Wedding Rumors with shweta tiwari Actor slams trolls
विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्टर विशाल आदित्य सिंह को हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 15' में देखा गया। हालांकि, अब वे शो से बाहर हो आ चुके हैं। विशाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर उनका नाम चर्चित अभिनेत्री श्वेता तिवारी से जोड़ा जाता है। इनके लिंकअप की अफवाहों के बीच ऐसी खबरें भी आईं कि दोनों शादी कर सकते हैं। इस तरह की चर्चाओं पर हाल ही में विशाल ने नाराजगी जाहिर की है। 

विज्ञापन

vishal aditya singh angry Reaction on dating and Wedding Rumors with shweta tiwari Actor slams trolls
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल आदित्य सिंह ने क्या कहा? 
विशाल आदित्य सिंह ने अपनी निजी जिदंगी को लेकर कई बातें शेयर कीं। इसी में उन्होंने श्वेता तिवारी के साथ नाम जोड़े जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। श्वेता तिवारी के साथ लिंकअप की खबरों पर विशाल ने कहा, 'सोशल मीडिया है। यहां कोई कुछ भी बोल सकता है। इसके चलते वह इंसान भी बोल रहा है, जिसकी कोई औकात नहीं है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

vishal aditya singh angry Reaction on dating and Wedding Rumors with shweta tiwari Actor slams trolls
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रोल करने वालों को मजा चखाएंगे विशाल!
विशाल आदित्य सिंह ने टेली चक्कर के साथ बातचीत में श्वेता के साथ अफेयर और शादी की अफवाहों पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्रोल्स को लताड़ा। उन्होंने कहा कि अगर कोई सामने आकर इस सब के बारे में बोलेगा तो वे उसे फाड़ के रख देंगे। एक्टर ने कहा, 'अगर कोई बोले मैं गोरे गांव फर्स्ट डिपो के सामने खड़ा हूं।  मैं बोलूंगा कि वहीं रह। मैं वहीं आता हूं और फिर मजा आएगा'।

विज्ञापन

'श्वेता को मॉम बोलने में कोई झिझक नहीं'
विशाल के मुताबिक, श्वेता तिवारी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। अभिनेत्री से उन्हें मॉम बोलने में दिक्कत नहीं है। विशाल ने कहा, 'श्वेता तिवारी जी मेरी इतनी अच्छी दोस्त हैं कि मुझे उन्हें तिवारी जी बोलने में कोई दिक्कत नहीं है। हमारी दोस्ती इतनी मजबूत है कि मुझे उनसे मॉम बोलने में कोई झिझक नहीं है। अगर आपको लगता है कि उनको मॉम का दर्जा देने की जरूरत नहीं है। वे मेरी मां नहीं हैं'।
एक्टर ने आगे कहा कि हाथी अपनी चाल चलता रहता है और कुत्ते भौंकते रहते हैं। लोग चाहे जो भी कहें, इससे उनका रिश्ता खराब नहीं होने वाला। 

vishal aditya singh angry Reaction on dating and Wedding Rumors with shweta tiwari Actor slams trolls
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram

श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ
श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी की बात करें तो अभिनेत्री दो बच्चों की मां हैं। उनकी बेटी पलक तिवारी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं। श्वेता तिवारी की दो शादी हो चुकी हैं। पहली शादी राजा चौधरी से हुई, जिनके साथ उनकी बेटी पलक है। दूसरी शादी अभिनव कोहली से हुई, जिनके साथ बेटा रेयांश है। हालांकि, राजा और अभिनव दोनों से श्वेता का तलाक हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed