फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   From Akshay Kumar To Kangana Ranaut Actors Shares Special Post Celebrating Independence Day 2026

Independence Day 2026: कंगना ने लहराया तिरंगा, अक्षय कुमार ने दी बधाई; सितारों ने ऐसे मनाया आजादी का जश्न

Sat, 15 Aug 2026 10:07 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 15 Aug 2026 10:07 AM IST
सार

Actors Wish on Independence Day 2026: आज पूरा देश स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस बीच सिनेमा से जुड़े कलाकारों ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और इस दिन को सेलब्रेट किया। 

विज्ञापन
From Akshay Kumar To Kangana Ranaut Actors Shares Special Post Celebrating Independence Day 2026
एक्टर्स ने मनाया स्वतंत्रता दिवस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज 15 अगस्त पर हर तरफ आजादी के महोत्सव की खुशी है। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का अवसर पूरे देश के लिए बहुत खास होता है। आज हर देशवासी इस दिन का जश्न मना रहा है। ऐसे में कई सितारों ने आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें वो तिरंगा लहराती नजर आ रही हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा- 'एक आसमान, एक तिरंगा, एक मिट्टी, एक पहचान। रंग अलग हों, दिल एक हों, यही तो है मेरा हिंदुस्तान।'

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

विज्ञापन
विज्ञापन



अक्षय कुमार
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने एक्स पर इन दिन की बधाई देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हमारे तिरंगे की शान सदा बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आंख में बेहतर कल का सपना हो। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।'

ट्विंकल खन्ना
एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। वीडियो मेहरानगढ़ किले का है, जो जोधपुर शहर में स्थित है। वीडियो में ट्विंकल पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रही हैं। साथ ही कैप्शन में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

कंगना रनौत
एक्टर और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने भी अपने सोशल मीडिया पर झंडे के साथ तस्वीरें शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस भारत का झंडा लहराती नजर आईं। 

रवि किशन 
हाल के समय में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाले कलाकार रवि किशन ने भी लाल किले के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। आजादी के पर्व की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा- 'स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण दिन पर, हम उन वीर सपूतों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई। आइए, प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प लें और एकजुट होकर देश-प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)


सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें तिरंगे से सजी इमारतें नजर आईं। साथ ही उन्होंने आजादी के पर्व की बधाई भी दी। 

बिपाशा बसु
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया पर काफी सुंदर वीडियो शेयर कर इस खास दिन की बधाई दी है। उन्होने अपनी बेटी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भारतीय झंडे को देखकर सेल्यूट करती नजर आ रही हैें। कैप्शन में बिपाशा ने ‘मेरा भारत महान’ भी लिखा। 

माधुरी दीक्षित
अनुभवी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed