Awarapan 2: इमरान हाशमी और दिशा ने अचानक थिएटर में पहुंचकर फैंस को किया सरप्राइज, ट्विनिंग करते दिखे कलाकार
Awarapan 2: ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ कल यानी शुक्रवार को रिलीज हो गया है। इस बीच फिल्म के लीड कलाकार इमरान हाशमी और दिशा पटानी ने मुंबई में एक थिएटर में पहुंचकर सरप्राइज गिफ्ट दे दिया। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' कल रिलीज हो चुकी है और फैंस में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच इमरान हाशमी और दिशा पटानी का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
एक्टर्स का फैंस को सरप्राइज
कल शुक्रवार को फिल्म रिलीज हुई। इस बीच इमरान हाशमी और दिशा पटानी ने मुंबई के एक थिएटर में पहुंचकर फैंस को सरप्राइज कर दिया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें इमरान और दिशा व्हाइट कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं।
एक थिएटर का भी वीडियो सामने आया है, जहां कलाकार अचानक फैंस के बीच पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच फैंस इमरान और दिशा को देखकर काफी एक्साइटेड होते और शोर मचाते दिख रहे हैं। एक्टर्स का फैंस के साथ ये सरप्राइज मूमेंट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
देखें वीडियो-
ओपनिंग डे पर छाई ‘आवारापन 2’
- इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का क्रेज जितना हाई था, फिल्म ने कलेक्शन भी उतना ही हाई किया।
- फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की है।
- ओपनिंग डे पर इसने 21 करोड़ की कमाई की है।
- ‘आवारापन 2’ ने बंटवारा 1947 के मुकाबले 200% से ज्यादा की कमाई की है।
- फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
- फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है।
- फिल्म की कहानी में इमरान हाशमी का किरदार अपने प्यार के लिए भी कुछ भी कर गुजरने को तैयार नजर आता है।
ये भी पढ़ें- Box Office: ‘बंटवारा 1947’ Vs ‘आवारापन 2’, ओपनिंग डे पर किस फिल्म ने मारी बाजी? जानें बाकी फिल्मों का हाल