Independence Day: 'आप क्या बदल सकते हैं'? स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए ट्विंकल खन्ना ने पूछा फैंस से सवाल
Independence Day 2026: आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर ट्विंकल खन्ना ने बधाई देते हुए फैंस से एक सवाल किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज आजादी का पर्व मनाया जा रहा है। हर तरफ हर्ष और उल्लास है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके कई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। ट्विंकल खन्ना ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। इसी के साथ उन्होंने एक सवाल भी किया है।
साबिर खान की परफॉर्मेंस देखने पहुंचीं ट्विंकल
ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज शनिवार को एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे भारतीय सारंगी वादक साबिर खान की परफॉर्मेंस देख रही हैं। वीडियो में ट्विंकल अपना सिर ढककर घूंघट की ओट लिए दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वे फैंस से बचने के लिए ऐसा कर रही हैं। अभिनेत्री यह परफॉर्मेंस मेहरानगढ़ किले की खूबसूरती के बीच देखने पहुंचीं।
Independence Day 2026: कंगना ने लहराया तिरंगा, अक्षय कुमार ने दी बधाई; सितारों ने ऐसे मनाया आजादी का जश्न
ट्विंकल खन्ना ने क्या सवाल पूछा?
ट्विंकल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। हमने अपनी मर्जी से जीने की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। अब हम इस बात पर लड़ रहे हैं कि किन मतभेदों और विकल्पों की इजाजत होनी चाहिए? लगता है कि आजादी भी, हमारी वॉशिंग मशीनों की तरह, एक मैनुअल और लिमिटेड वारंटी के साथ आती है। अगर आप भारतीय होने के किसी एक पहलू का जश्न मना सकते, या किसी एक चीज को बदल सकते, तो वह क्या होता'?
ट्विंकल बोलीं- 'अलग-अलग विचारों के प्रति खुले रहने की आजादी हो'
ट्विंकल खन्ना ने आगे लिखा है, 'मेहरानगढ़ किले की सुंदरता, साबिर खान और उनके 122 साल पुराने वाद्ययंत्र...और बिना किसी एक विचार में बंधे हुए अलग-अलग विचारों के प्रति खुले रहने की आजादी'। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर नेटिजंस रिएक्शन दे रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।