फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: शाहरुख के पिता ने किया स्वदेश के लिए संघर्ष, आमिर समेत कई सितारों के अपनों ने भी दिया योगदान

Sat, 15 Aug 2026 07:30 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 15 Aug 2026 07:30 AM IST
सार

Indian Independence Day 2026 Special: आज देशभर में आजादी का उत्सव मनाया जाएगा। स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले सेनानियों को याद किया जाएगा। इस मौके पर जानिए फिल्मी दुनिया के सितारों का कुछ चर्चित स्वतंत्रता सेनानियों से क्या नाता रहा है? 

विज्ञापन
Independence Day 2026 Aamir Khan To Shah Rukh Come From Families Of Freedom fighters
आजादी के संघर्ष में शामिल रहे फिल्मों सितारों के करीबी - फोटो : अमर उजाला

आमिर खान से लेकर शाहरुख खान तक ने बॉलीवुड में ऐसी फिल्मों में अभिनय किया है, जो देशप्रेम की बात करती हैं। देश के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा मन में भरती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान, शाहरुख के अलावा कई फिल्मी सितारे हैं, जिनके परिवार के सदस्य स्वतंत्रता आंदाेलन से जुड़े थे। देश की आजादी में इनके परिवार के सदस्यों ने भी अहम योगदान दिया था। जानिए, कौन हैं वो शख्सियतें- 

Independence Day 2026 Aamir Khan To Shah Rukh Come From Families Of Freedom fighters
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

आमिर खान 
आमिर खान का रिश्ता भारत के मशहूर स्वतंत्रता सेनानी और आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद से जाकर जुड़ता है। मौलाना अबुल कलाम आजाद, आमिर खान की दादी आमना के चाचा थे। इस तरह आमिर खान का परिवार स्वतंत्रता आंदोलन से गहरे तक जुड़ा था। 

Independence Day 2026 Aamir Khan To Shah Rukh Come From Families Of Freedom fighters
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

शाहरुख खान 
शाहरुख जब 15 साल के थे, तो उनके पिता का निधन हो गया। लेकिन पिता की कही बातें और यादें उनके जेहन में हमेशा रहीं। फरीदा जलाल के साथ किए गए एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था, ‘मेरा परिवार और खासकर मेरे पिता आजादी से पहले के भारत की राजनीति से बहुत गहराई से जुड़े हुए थे। मेरे पिता खुद देश के सबसे कम उम्र के स्वतंत्रता सेनानी थे। वह जनरल शाहनवाज जैसे लोगों से जुड़े हुए थे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2026 Aamir Khan To Shah Rukh Come From Families Of Freedom fighters
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor

अनिल कपूर 
अनिल कपूर और बोनी कपूर के पिता सुरिंदर कपूर मायानगरी बंबई (अब का मुंबई) आने से पहले स्वतंत्रता आंदाेलन से जुड़े थे। बाद में चचेरे भाई पृथ्वीराज कपूर के कहने पर वह बंबई आए। यहां आकर फिल्मों में असिस्टेंट के तौर पर काम किया। आगे चलकर वह जाने-माने प्रोड्यूसर बने।  

विज्ञापन
Independence Day 2026 Aamir Khan To Shah Rukh Come From Families Of Freedom fighters
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

शर्मिला टैगोर 
शर्मिला टैगोर नोबेल पुरस्कार विजेता और स्वतंत्रता आंदोलन में अहम योगदान देने वाले रवींद्रनाथ टैगोर की करीबी रिश्तेदार हैं। वह टैगोर परिवार से अपनी मां और पिता दोनों की तरफ से जुड़ी हुई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed