{"_id":"6a7f539ea76da0f33d01f1eb","slug":"cm-adityanath-hails-nana-patekar-reveals-actor-worked-to-prevent-farmer-suicides-without-publicity-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nana Patekar: किसानों के लिए काम करने पर सीएम योगी ने की नाना पाटेकर की तारीफ, शंकर महादेवन को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nana Patekar: किसानों के लिए काम करने पर सीएम योगी ने की नाना पाटेकर की तारीफ, शंकर महादेवन को लेकर कही ये बात
Fri, 14 Aug 2026 11:13 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:13 PM IST
सार
Nana Patekar: सीएम योगी ने नाना पाटेकर और शंकर महादेवन की खूब तारीफ की है। उनके मुताबिक नाना पाटेकर ने किसानों की आत्महत्या की रोकथाम के लिए अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अभिनेता नाना पाटेकर की तारीफ की। उन्होंने आत्महत्या करने वाले किसानों की मदद के लिए पाटेकर के काम की सराहना की। उन्होंने गायक-संगीतकार शंकर महादेवन की भी तारीफ की, जिन्होंने अपनी आवाज से उत्तर प्रदेश पुलिस के गाने 'खाकी का सितारा' को एक नई पहचान दी।
विज्ञापन
नाना पाटेकल को लेकर क्या बोले सीएम योगी?
- उत्तर प्रदेश में 'खाकी का सितारा' गाना लॉन्च हो चुका है।
- गाने के लॉन्च के मौके पर सीएम योगी ने महाराष्ट्र में किसानों की मदद के लिए पाटेकर की कोशिशों को याद किया।
- एक दौर में महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर किसान आत्महत्या कर रहे थे।
- आदित्यनाथ ने कहा, 'नाना पाटेकर सिर्फ एक अभिनेता नहीं हैं, वह एक बहुत संवेदनशील इंसान भी हैं।'
- उन्होंने आगे कहा 'जब महाराष्ट्र में किसानों ने बड़े पैमाने पर आत्महत्या करना शुरू किया था, तो उन किसानों की मदद के लिए आगे आने वाले व्यक्ति नाना पाटेकर ही थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
नाना पाटेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आदित्यनाथ को हुई हैरानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें हैरानी हुई जब पाटेकर उनसे मिलने आए और अपना परिचय दिया, जबकि वह किसानों के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत हैरानी हुई। इतने बड़े अभिनेता किसानों के लिए काम कर रहे थे।' उन्होंने आगे कहा कि पाटेकर ने 'बिना किसी प्रचार या दिखावे के' चुपचाप काम किया।

साइबर-सुरक्षा जागरूकता अभियान में दिया योगदान
आदित्यनाथ ने कहा कि अभिनेता ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर-सुरक्षा जागरूकता अभियान में भी योगदान दिया है। इसके लिए उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म बनाई है, जिसका मकसद लोगों को डिजिटल अरेस्ट स्कैम जैसे खतरों के बारे में आगाह करना है।
मुख्यमंत्री ने नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले कलाकार का पुलिस के जागरूकता अभियान में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद किया।

शंकर महादेवन
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्यनाथ ने की महादेवन की तारीफ
आदित्यनाथ ने महादेवन की भी तारीफ की और कहा कि उनके गाने के अंदाज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आदित्यनाथ ने कहा, 'उनका नाम ही शंकर है और अपने नाम के मुताबिक ही वह 'डबल शंकर' बन गए हैं- वह शंकर भी हैं और महादेव भी।'

किसने लिखी फिल्म की स्क्रिप्ट?
उत्तर प्रदेश पुलिस के पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर आईपीएस अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने 'डिजिटल अरेस्ट' पर साइबर-जागरूकता शॉर्ट फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी। इस फिल्म में पाटेकर ने काम किया है। इसे मशहूर बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है। श्रीवास्तव ने यूपी पुलिस के गाने 'खाकी का सितारा' के लिए क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। इस गाने को मशहूर कवि और गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने लिखा था। एक्टर करण आनंद ने इस गाने में अहम भूमिका निभाई थी।