Saif Ali Khan Stabbing Case: कहां तक पहुंचा सैफ पर चाकू से हुए हमले का मामला? आरोपी को लेकर सामने आया अपडेट
Saif Ali Khan Stabbing Case Update: पिछले साल जनवरी में अभिनेता सैफ अली खान पर एक हमलावार ने घर में घुसकर चाकू से अटैक किया था। बाद में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इस केस में अब कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया है? जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत ने सैफ अली खान स्टेबिंग केस में आरोपी पर आरोप तय कर दिए। यह आरोपी एक बांग्लादेशी नागरिक है। आरोपी ने पिछले साल जनवरी में सैफ अली खान के घर पर घुसकर उन पर चाकू से हमला किया था। इसके बाद सैफ अली खान कई दिन तक अस्पताल में रहे।
आरोपी ने बचाव में क्या कहा?
पीटीआई की खबर के मुताबिक एडिशनल सेशन जज जी.पी. देशमुख ने आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम (30) पर आरोप तय किए। जबकि आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताया।
अब आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा चलेगा। इन आरोपों में जानलेवा हथियार का इस्तेमाल करके गंभीर चोट पहुंचाने के साथ लूटपाट, घर में जबरन घुसना और फॉरेनर्स एक्ट और पासपोर्ट नियमों की संबंधित धाराएं शामिल हैं।
क्या था सैफ अली खान पर हुए हमले का पूरा मामला?
पिछले साल 16 जनवरी को सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर चाकू से एक हमलावर ने हमला किया। बाद में आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार भी हुआ। मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार हमलावर सैफ अली खान के बेटे तैमूर के कमरे में घुस गया था, अपने बेटे को उससे बचाने के लिए वह आगे आए, इस बीच हमलावर ने सैफ अली खान पर हमला कर दिया।
बाद में परिवार के लोग सैफ अली खान को हॉस्पिटल लेकर गए, वह कुछ दिन के ट्रीटमेंट के बाद ठीक होकर घर वापस आ गए थे। इस हादसे का जिक्र कई इंटरव्यूज में सैफ अली खान कर चुके हैं।
फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान अभिनय कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। इस फिल्म को प्रियदर्शन निर्देशित कर रहे हैं। इसकी रिलीज डेट 11 सितंबर है। फिल्म में साउथ के चर्चित एक्टर मोहनलाल भी कैमियो करेंगे। फिल्म में सैफ अली खान एक अंधे व्यक्ति का रोल करेंगे।