फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mithun Chakraborty got angry on not being invited in kolkata film festival

Mithun Chakraborty: ‘मैं छोटा आदमी हूं…’, किस बात पर नाराज हुए मिथुन चक्रवर्ती? इंटरव्यू में कही ये बात

Fri, 14 Aug 2026 08:05 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Aug 2026 08:05 PM IST
सार

Mithun Chakraborty On Kolkata Film Festival: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कोलकाता फिल्म फेस्टिवल पर बात की। इस दौरान अभिनेता ने आयोजकों से इस बात पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
Mithun Chakraborty got angry on not being invited in kolkata film festival
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : PTI

विस्तार

पद्मभूषण और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रण न मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने एक इंटरव्यू इसे लेकर आयोजकों के प्रति नाराजगी जताई। जानिए क्या बोले मिथुन?

विज्ञापन


निमंत्रण न मिलने पर क्या कहा?
कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का निमंत्रण ना मिलने पर एक्टर ने कहा, 'मुझे कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित नहीं किया गया। मैं अब मास्को जा रहा हूं। अजीब सी बात है कि वह मुझे मास्को के फिल्म फेस्टिवल में बुला रहे हैं। मगर यहां नहीं। मैंने बंगाली फिल्मों में कम ही भूमिकाएं निभाई हैं। शायद यह भी इसका एक कारण हो सकता है। मैं बहुत छोटा एक्टर हूं इसलिए मुझे इस फेस्टिवल में नहीं बुलाया गया।'

विज्ञापन

Mithun Chakraborty got angry on not being invited in kolkata film festival
उत्तम कुमार, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तम कुमार की बर्थ एनिवर्सरी की तैयारी शुरू 
इन दिनों कोलकाता में बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी की तैयारियां जारी हैं। राजनैतिक नेताओं से लेकर बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार तक जोर-शोर से इसकी तैयारी कर रहे हैं। यह जश्न काफी भव्य होगा। उत्तम कुमार का जन्म 3 सितंबर 1926 में हुआ था। वह महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता थे।

Mithun Chakraborty got angry on not being invited in kolkata film festival
मिथुन चक्रवर्ती और रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

मिथुन चक्रवर्ती का वर्कफ्रंट  
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बीते 50 साल से भारतीय सिनेमा में सक्रिय हैं। मिथुन ने 1976 में मृणाल सेन की फिल्म 'मृगया' से डेब्यू किया था। पिछले साल अभिनेता 'द बंगाल फाइल्स' में नजर आए थे। जल्द ही वो रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में कैमियो रोल में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed