फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Awarapan 2: क्या ‘आवारापन 2’ का पहले दिन चला जादू? ‘बंटवारा 1947’ को दे सकी टक्कर; जानें कितना किया कलेक्शन

Fri, 14 Aug 2026 05:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 14 Aug 2026 05:25 PM IST
सार

Movie Awarapan 2 Day 1 Box office Collection: लगभग 19 साल बाद इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल रिलीज हुआ है। जानिए पहले दिन ‘आवारापन 2’ ने कितनी कमाई की। क्या सिनेमाघरों में यह सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को टक्कर दे सकी? 

विज्ञापन
Awarapan 2 Awarapan 2 Starring Emraan Hashmi Disha Patani Day 1 Friday Box office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

आज सिनेमाघरों में इमरान हाशमी अभिनीत और नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म ‘आवारापन 2’ ने दस्तक दी है। 19 साल पहले जब ‘आवारापन’ आई थी तो अपने गीतों और कहानी के कारण कल्ट फिल्म बन गई थी। क्या इस क्रेज का फायदा सीक्वल को मिला है? 


जानिए, पहले दिन ‘आवारापन 2’ ने अपने खाते में कितने रुपये जमा किए। क्या यह कलेक्शन की दौड़ में आज ही रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को पीछे छोड़ सकी। 

 

Awarapan 2 Awarapan 2 Starring Emraan Hashmi Disha Patani Day 1 Friday Box office Collection
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

पहले दिन ‘आवारापन 2’ ने कितना कमाया? 

  • सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन फिल्म ‘आवारापन 2’ ने शानदार शुरुआत की है। 
  • इस फिल्म ने पहले दिन 8.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, यह कमाई के शुरुआती आंकड़े हैं। 
  • फिल्म ‘आवारापन 2’ के अभी 5,410 शो सिनेमाघरों में चल रहे हैं। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर क्रेज देखा जा रहा है। 
  • ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। 


Awarapan 2 Awarapan 2 Starring Emraan Hashmi Disha Patani Day 1 Friday Box office Collection
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या अपनी ही फ्रैंचाइजी फिल्म का कुल कलेक्शन किया पार?  

  • फिल्म ‘आवारापन 2’ ने ‘आवारापन’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पार कर लिया है। बता दें कि 19 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन’ ने पहले दिन 79 लाख रुपये कमाए थे। 
  • जबकि ‘आवारापन’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 7.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • ऐसे में देखा जाए तो ‘आवारापन 2’ ने अपनी ही फ्रैंचाइजी की फिल्म ‘आवारापन’ का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Awarapan 2 Awarapan 2 Starring Emraan Hashmi Disha Patani Day 1 Friday Box office Collection
फिल्म 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बीच हुई टक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से मिली टक्कर? 

  • ‘आवारापन 2’ के साथ सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन 1.82 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से कलेक्शन की दौड़ में ‘आवारापन 2’ आगे निकल गई है। 
  • फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की कहानी बंटवारे के दर्द को बयां करती है, इसमें सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। 
विज्ञापन
Awarapan 2 Awarapan 2 Starring Emraan Hashmi Disha Patani Day 1 Friday Box office Collection
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला

इन फिल्मों से भी है थिएटर में मुकाबला 

  • इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' भी लगी है। वहीं साउथ की ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी हाल ही में रिलीज हुई। शुक्रवार को यह फिल्में ‘आवारापन 2’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर सकी हैं। 
  • सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने रिलीज के 16वें दिन यानी शुक्रवार को 1.94  करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 445.34 करोड़ रुपये हो चुका है।  
  • वहीं साउथ फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने रिलीज के 8वें दिन 1.05 रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 42.95 करोड़ रुपये हो चुका है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed