फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Yash revealed he took care of kiara advani on toxic film set

‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के वक्त प्रेग्नेंट थीं कियारा, यश ने रखा ध्यान, बोले- ‘सेट पर बाउंसर या बॉडीगार्ड..'

Fri, 14 Aug 2026 11:14 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Aug 2026 11:14 AM IST
सार

Yash On Kiara Advani:  फिल्म ‘टॉक्सिक’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में यश ने कियारा आडवाणी के प्रेग्नेंट होने के बाद भी लगातार काम के प्रति समर्पित होने की बात की। इसके साथ ही यह भी बताया कि सेट पर कियारा का ध्यान किस तरह रखा गया।

विज्ञापन
Yash revealed he took care of kiara advani on toxic film set
तबाही गाने में कियारा आडवाणी और यश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कियारा आडवाणी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के वक्त प्रेगनेंट थीं। मुंबई में हुए फिल्म के एक इवेंट में अभिनेता यश ने बताया कि उन्होंने सेट पर कियारा का ध्यान एक बॉडीगार्ड की तरह रखा। 

विज्ञापन


कियारा आडवाणी पर क्या बोले यश?
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। गुरुवार को मुंबई में फिल्म के ऑडियो लॉन्च के मौके पर यश ने प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी का सेट पर ख्याल रखने पर बात की। यश बोले…

विज्ञापन
  • मैं कैसे कहूं, मेरा यह सोचना है कि कियारा एक बेहद पेशेवर अभिनेत्री हैं।
  • जब वह इस फिल्म के लिए कास्ट हुई थीं तो मैं काफी चिंतित था, क्योंकि यह फिल्म काफी चुनौतीपूर्ण है।
  • उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैंने कभी बारिश वाले सीन्स में काम किया है?
  • मैंने कियारा से कहा कि कभी नहीं, लेकिन यह आसान और अच्छा होगा।
  • कियारा ने जिस तरह फिल्म के लिए खुद को समर्पित किया है। वह बेहद शानदार है।

Yash revealed he took care of kiara advani on toxic film set
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

यश को थी कियारा की चिंता 

आगे अपनी बातचीत में यश ने बताया कि ‘मुझे कहना होगा कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया। मैं ज्यादा चिंतित था और गीतू भी ज्यादा चिंतित थी। हम सेट पर बाउंसर या बॉडीगार्ड की तरह थे। हम उनका ख्याल रखते थे, लेकिन उन्होंने बहुत मेहनत की। धन्यवाद, कियारा, यह पल खास है।’

Yash revealed he took care of kiara advani on toxic film set
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब

कब रिलीज होगी फिल्म ‘टॉक्सिक’?

फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed