फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Know About Emraan Hashmi first film Awarapan before diving in to the sequel Awarapan 2

Awarapan 2: 'आवारापन 2' देखने से पहले जानें 'आवारापन' की कहानी; फिल्म रही थी फ्लॉप; फिर भी बनी कल्ट क्लासिक

Fri, 14 Aug 2026 10:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Aug 2026 10:47 AM IST
सार

Emraan Hashmi Movie Awarapan: फिल्म 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में आज 14 अगस्त को रिलीज हुई है। यह फिल्म साल 2007 में आई 'आवारापन' का सीक्वल है। 

विज्ञापन
Know About Emraan Hashmi first film Awarapan before diving in to the sequel Awarapan 2
आवारापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'आवारापन 2' रिलीज हो गई है। यह 19 साल पहले आई फिल्म 'आवारापन' की ही सीक्वल है। साल 2007 में आई 'आवारापन' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। मगर, फिर भी इसकी खूब चर्चा हुई और आखिर में इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला। फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज से पहले जानिए पहली फिल्म के बारे में...

विज्ञापन

Know About Emraan Hashmi first film Awarapan before diving in to the sequel Awarapan 2
आवारापन - फोटो : साभार@imdb

टूटे दिल के आशिक बने थे इमरान
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने बिल्कुल नई कहानी के साथ, इस फ्रैंचाइजी की जानी-पहचानी इमोशनल दुनिया में वापसी की है। पहली फिल्म करीब दो दशक पहले आई थी। तब से अब तक पीढ़ी बदल चुकी है। 'आवारापन' में इमरान हाशमी ने एक उदास और टूटे हुए दिल वाले लड़के का किरदार निभाया था। उदासी, रोमांस और दिल को छूने वाले गाने...यह सभी होने के बावजूद फिल्म नहीं चल पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Know About Emraan Hashmi first film Awarapan before diving in to the sequel Awarapan 2
आवारापन - फोटो : साभार@imdb

क्या था इमरान हाशमी का किरदार?
फिल्म 'आवारापन' का जादू भले नहीं चला, मगर इसके गाने खूब चले। सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म जब टेलीविजन पर रिलीज हुई तो मानो सबकुछ बदल गया। इसने कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल किया। इस फिल्म का जादू ही था कि 'आवारापन 2' बनी और इसका दर्शक बेसब्री से इंतजार भी करने लगे। 

  • बता दें कि 2007 में आई 'आवारापन' एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म थी।
  • इसमें इमरान हाशमी ने शिवम पंडित का किरदार निभाया था।
  • शिवम एक परेशान शख्स था, जो अपने हिंसक अतीत और प्रायश्चित की चाहत के बीच फंसा हुआ था। 
  • इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। फिल्म प्यार, धोखे, विश्वास, त्याग और पश्चाताप जैसे इमोशंस से भरपूर थी।
विज्ञापन

Know About Emraan Hashmi first film Awarapan before diving in to the sequel Awarapan 2
आवारापन - फोटो : साभार@imdb

क्या थी फिल्म की कहानी?
बता दें कि शिवम (इमरान हाशमी) को 'आवारापन' में ऐसे शख्स के रूप में दिखाया गया, जो एक पावरफुल गैंगस्टर के लिए काम करता है। उसकी जिंदगी तब मोड़ लेती है, जब उसे रीमा (मृणालिनी शर्मा) नाम की एक युवा महिला पर नजर रखने के लिए कहा जाता है। रीमा को बंधक बनाकर रखा गया था। असाइनमेंट के तौर पर शुरू हुआ काम शिवम के लिए एक बेहद निजी सफर बन जाता है।

  • शिवम को रीमा की कहानी और उन हालात के बारे में पता चलता है जिनकी वजह से वह कैद में है।
  • धीरे-धीरे शिवम को रीना से इमोशनल जुड़ाव हो जाता है। 
  • वह ऐसे मोड़ पर आता है, जहां उसे या तो आदेश मानने होते हैं या फिर वही करना होता है जिसे वह सही मानता है।

'आवारापन' की धड़कन बना म्यूजिक
फिल्म 'आवारापन' की कहानी अगर इसका आकर्षण थी तो फिल्म के गाने इसकी धड़कन थे। 'तो फिर आओ' और 'तेरा मेरा रिश्ता' जैसे गाने टूटे हुए दिल के एहसास को बयां करने वाले एंथम बन गए। वक्त गुजरता गया और इन गानों का असर और गहरा होता गया। देखते ही देखेत 'आवारापन' एक कल्ट फेवरेट फिल्म बन गई। 

  • फिल्म 'आवारापन' बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी।
  • बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था।

Know About Emraan Hashmi first film Awarapan before diving in to the sequel Awarapan 2
फिल्म 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

बंटवारा 1947 से है बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला
आज शुक्रवार 14 अगस्त को 'आवारापन' का शिवम पंडित फिर परदे पर लौटा है। सीक्वल की निर्देशन की कमान नितिन कक्कड़ के हाथ में रही है। इसमें दिशा पाटनी शबाना आजमी जैसे सितारे हैं। फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और प्रीति जिंटा की 'बंटवारा 1947' से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed