Rani Mukerji: रानी मुखर्जी को मिला खास सम्मान, सिनेमा में पूरे किए 3 दशक, बोलीं- ‘मेरी फिल्में और किरदार…’
Rani Mukerji: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानी मुखर्जी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक अलग-अलग किरदार निभाए हैं। उन्होंने कभी समाज की सोच को चुनौती देने वाली महिलाओं का किरदार निभाया, तो कभी मुश्किल हालात में हिम्मत दिखाने वाली महिलाओं की कहानी पर्दे पर उतारी। अब इसी को देखते हुए उन्हें विशेष सम्मान दिया गया है।
IFFM में खास सम्मान
- तीन दशक से ज्यादा समय से अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली रानी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में खास सम्मान दिया गया है।
- उन्हें एक्टिंग में बेहतरीन योगदान के लिए स्पेशल सिटेशन से सम्मानित किया गया।
- रानी के इस सम्मान को भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और शानदार सफर के लिए एक बड़ी पहचान माना जा रहा है।
- उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें आज भी दर्शक याद करते हैं।
- उनके किरदारों और फिल्मों ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लोगों के दिलों तक जगह बनाई है।
तीन दशक में निभाए कई यादगार किरदार
‘ब्लैक’, ‘हम तुम’, ‘युवा’, ‘बंटी और बबली’, ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘हिचकी’, ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी और ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ जैसी फिल्मों में रानी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है।
रानी ने हर फिल्म में अपने किरदार को पूरी ईमानदारी और भावनाओं के साथ निभाने की कोशिश की है। यही वजह है कि उनके कई किरदार आज भी दर्शकों के बीच खास जगह रखते हैं।
रानी ने कही दिल छू लेने वाली बात
इस सम्मान के बाद रानी मुखर्जी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी फिल्में, उनके किरदार और उनकी आवाज घर से बहुत दूर तक पहुंची हैं। उनके लिए यह सफर बेहद खास रहा है।
रानी का यह सम्मान सिर्फ उनकी एक्टिंग को पहचान नहीं देता, बल्कि यह भी दिखाता है कि भारतीय सिनेमा की कहानियां अब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दर्शकों तक पहुंच रही हैं।
13 से 23 अगस्त तक चल रहा है IFFM
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 का आयोजन 13 से 23 अगस्त तक किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में भारत के अलग-अलग हिस्सों से फिल्में, कलाकार और फिल्ममेकर शामिल हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें- 'मैं पापा हूं, दुनिया का पापा', जबरा फैन की डिमांड पर सनी देओल ने बोला इस कार्टून का डायलॉग; वीडियो हुआ वायरल