'मैं वहीं वापस जाना चाहती थी, जहां से सब शुरू हुआ'; प्रीति जिंटा ने शेयर की 'बंटवारा' के लुक टेस्ट की तस्वीर
Preity Zinta Look In Batwara 1947: फिल्म 'बंटवारा 1947' आज 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले प्रीति जिंटा ने फिल्म से अपने लुक टेस्ट का फोटो शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनी देओल, प्रीति जिटां, शबाना आजमी और अली फजल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'बंटवारा 1947' आज शुक्रवार को आखिर दर्शकों तक पहुंच गई है। इस फिल्म की रिलीज से पहले, बीती रात प्रीति जिंटा ने फिल्म से जुड़ी याद शेयर की। उन्होंने अपने किरदार हमीदा के लुक टेस्ट की एक फोटो शेयर की है। साथ ही इमोशनल नोट लिखा है।
प्रीति जिंटा ने क्या लिखा?
प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जो फिल्म 'बंटवारा' में उनके किरदार हमीदा के लुक टेस्ट की है। इसके साथ प्रीति ने कैप्शन लिखा है, 'फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज से ठीक पहले मैं उस जगह वापस जाना चाहती थी, जहां से सबकुछ शुरू हुआ। यह तस्वीर 'लुक टेस्ट' के दौरान ली गई थी, जहां मैंने पहली बार हमीदा का रूप देखा और उसे महसूस किया'।
रूमी की लाइनों से बताए मन के भाव
प्रीति ने आगे लिखा है, 'मेरे लिए हमीदा को रूमी के इन मशहूर शब्दों से बहुत खूबसूरती से बयां किया जा सकता है, 'अगर आस-पास सब कुछ अंधेरा लगे, तो फिर से देखो, हो सकता है कि रोशनी तुम ही हो'। 14 अगस्त को 'बंटवारा 1947' के जरिए थिएटर में आप सभी से मुलाकात होगी'।
फिल्म 'बंटवारा' के बारे में
- फिल्म 'बंटवारा 1947' को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।
- इसके निर्देशन की कमान राजकुमार संतोषी ने संभाली है।
- फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल भी अहम भूमिका में हैं।
- इनके अलावा अभिमन्यु सिंह और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं।
- फिल्म में आमिर खान की भी स्पेशल अपीयरेंस है।
- यह फिल्म साल 1947 में हुए भारत और पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
- बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से है।