फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Batwara Vs Awarapan 2: 19 साल बाद आमने-सामने सनी और इमरान, ‘बंटवारा’ या ‘आवारापन 2’ किसे मिलेगी बड़ी ओपनिंग?

Fri, 14 Aug 2026 06:00 AM IST
Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office: आज सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के बीच क्लैश देखने को मिलेगा। जानिए एक्सपर्ट्स की राय में किस फिल्म को मिलेगी बड़ी ओपनिंग? 

विज्ञापन
Batwara 1947 vs Awarapan 2 emraan hashmi and sunny deol starrer to clash on box office expert view
फिल्म 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के बीच हाेगी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ आमने-सामने होंगी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों सितारे इससे पहले भी 2007 में बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुके हैं। तब सनी की फिल्म ‘अपने’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ एक ही दिन रिलीज हुई थी।

Batwara 1947 vs Awarapan 2 emraan hashmi and sunny deol starrer to clash on box office expert view
फिल्म 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' का थिएटर में होगा क्लैश - फोटो : सोशल मीडिया

अब 19 साल बाद दोनों फिर आमने-सामने हैं। इस बार दोनों की फिल्मों की ऑडियंस अलग है और ओपनिंग को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय भी बंटी हुई है। जहां एक्सपर्ट्स ‘बंटवारा 1947’ को 15-16 करोड़ की ओपनिंग का दावेदार मान रहे हैं, वहीं डिस्ट्रीब्यूटर्स को मास मार्केट में ‘आवारापन 2’ की पकड़ मजबूत लग रही है। इसके अलावा एग्जिबिटर्स फिलहाल दोनों फिल्मों को बराबर मौका देने के पक्ष में हैं। 

Batwara 1947 vs Awarapan 2 emraan hashmi and sunny deol starrer to clash on box office expert view
फिल्म 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

अमर उजाला डिजिटल ने बॉक्स ऑफिस ट्रेड की जानकारी रखने वाले पांच एक्सपर्ट्स से बात कर जाना कि 14 अगस्त के होने वाले इस महाक्लैश में किस फिल्म से कितनी उम्मीद है? कौन सी फिल्म थिएटर में बड़ी ओपनिंग कर सकती है? और किस फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज देखा जा रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Batwara 1947 vs Awarapan 2 emraan hashmi and sunny deol starrer to clash on box office expert view
एनएच स्टूडियोज के चेयरमैन नरेंद्र हिरावत - फोटो : अमर उजाला

‘एक फिल्म पर दांव नहीं लगा रहे’ 
एनएच स्टूडियोज के चेयरमैन नरेंद्र हिरावत के मुताबिक फिलहाल एग्जिबिटर्स किसी एक फिल्म के पक्ष में नहीं दिख रहे। वह कहते हैं, ‘इस समय दोनों फिल्मों को लेकर एग्जिबिटर्स के बीच खास बज नहीं है। अभी बुकिंग के शुरुआती ट्रेंड सामने आ रहे हैं, इसलिए किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।’

इसके साथ नरेंद्र कुछ और बातें भी बताते हैं, जिससे दोनों फिल्मों की ओपनिंग को लेकर तस्वीर साफ हो जाती है। 

  • सिंगल स्क्रीन एग्जिबिटर्स फिलहाल किसी एक फिल्म के सारे शो लगाने के बजाय दोनों को बराबर मौका देने के पक्ष में हैं। 
  • कई एग्जिबिटर्स दोनों फिल्मों के बीच शो बांटना पसंद करेंगे। उनकी कोशिश होगी कि दोनों फिल्मों को करीब दो-दो शो मिलें।
  • शुरुआती कुछ दिन ग्जिबिटर्स भी यह देखना चाहते हैं कि रिलीज के बाद कौन-सी फिल्म ज्यादा अच्छी पकड़ बनाती है।
विज्ञापन
Batwara 1947 vs Awarapan 2 emraan hashmi and sunny deol starrer to clash on box office expert view
मिराज सिनेमाज के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर दीपक अडवाणी - फोटो : अमर उजाला

‘दोनों फिल्मों को लेकर जिज्ञासा है’ 
मिराज सिनेमाज के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर दीपक अडवाणी के मुताबिक थिएटर लेवल पर दोनों फिल्मों को लेकर शुरुआती दिलचस्पी दिख रही है। वह कहते हैं, ‘दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच अच्छी जिज्ञासा देखने को मिल रही है, खासकर उन ऑडियंस में जो मजबूत कंटेंट और पहचाने हुए विषयों वाली फिल्में पसंद करती हैं। एडवांस बुकिंग अभी शुरू होनी है, लेकिन शुरुआती पूछताछ से दोनों फिल्मों के लिए रुचि का अच्छा संकेत मिल रहा है।’

दीपक ने इन बातों पर भी गौर फरमाया...

  • जिस फिल्म को मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और पॉजिटिव रिव्यू मिलेंगे, उसके वीकेंड कलेक्शन में ज्यादा ग्रोथ देखने को मिलेगी।
  • आज के थिएट्रिकल मार्केट में सिर्फ ओपनिंग नहीं, बल्कि पहले वीकेंड के बाद दर्शकों का रिस्पॉन्स ज्यादा अहम हो गया है।
  • खासकर फैमिली और ग्रुप ऑडियंस का वीकेंड रिस्पॉन्स फिल्म के प्रदर्शन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
     
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed