{"_id":"6a7e02ee0379be5e8a0d9d83","slug":"awarapan-2-starring-emraan-hashmi-screening-disha-patani-attend-event-2026-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Awarapan 2 Screening: ‘आवारापन 2’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे इमरान हाशमी, दिशा के दिलकश अंदाज ने लूटी महफिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Awarapan 2 Screening: ‘आवारापन 2’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे इमरान हाशमी, दिशा के दिलकश अंदाज ने लूटी महफिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:16 PM IST
सार
Awarapan 2 Movie Screening: गुरुवार देर रात मुंबई में फिल्म ‘आवारापन 2’ की स्क्रीनिंग हुई। इस इवेंट में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी पहुंचे। सोशल मीडिया यूजर्स को भी यह जोड़ी खूब जमी।
विज्ञापन
1 of 2
फिल्म 'आवारापन 2' की स्क्रीनिंग में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कल यानी शुक्रवार को फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले मुंबई में फिल्म की एक स्क्रीनिंग रखी गई। इवेंट में सबसे पहले इमरान हाशमी और दिशा पाटनी पहुंचे। दोनों फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं।
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी ने साथ में दिए पोज
स्क्रीनिंग में दिशा पाटनी और इमरान हाशमी ने पैपराजी को खूब पोज दिए, फोटो क्लिक करवाए। दोनों की जोड़ी को दर्शक पहली बार बड़े पर्दे पर देखेंगे।
रेड ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं दिशा पाटनी
दिशा पाटनी बॉलीवुड में अपने बोल्ड लुक की वजह से जानी जाती हैं। स्क्रीनिंग में भी वह रेड कलर के गाउन में नजर आईं। यह लुक उन पर खूब सूट कर रहा था।
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
19 साल बाद आ रहा है सीक्वल
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ में इमरान हाशमी ने अपनी अदाकारी से फैंस को हैरान किया था। फिल्म की कहानी, गाने आज तक दर्शकों को याद हैं। फिल्म की अलग ही फैन फॉलोइंग है। अब मेकर्स ‘आवारापन 2’ लेकर आए हैं। इसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी के अलावा शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।