फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कितनी संपत्ति के मालिक हैं 'हैवान' एक्टर सैफ अली खान? कई अपार्टमेंट्स के हैं मालिक; कारों का भी है कलेक्शन

Thu, 13 Aug 2026 05:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 13 Aug 2026 05:07 PM IST
सार

Saif Ali Khan Net Worth: सैफ अली खान फिल्मों के अलावा विज्ञापन से कमाई करते हैं। उनके पास शानदार पैलेस के अलावा कई अपार्टमेंट्स हैं। यही नहीं उनके पास कई कारें हैं।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Net Worth Haiwaan actor Rumoured Rs 1200 Crore Empire Properties Cars
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला
1993 में सैफ अली खान ने बॉलीवुड में 'परंपरा' फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी। तब से, उन्होंने 'हम तुम', 'कॉकटेल', 'ओमकारा' जैसी कई हिंदी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। अपने तीन दशक लंबे करियर में, सैफ ने कई हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं। जल्द ही वह फिल्म 'हैवान' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले आइए जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी है?
Saif Ali Khan Net Worth Haiwaan actor Rumoured Rs 1200 Crore Empire Properties Cars
सैफ अली खान, तैमूर और जेह - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी है सैफ की प्रॉपर्टी?
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ की प्रॉपर्टी 1,200 करोड़ रुपये है।
  • सैफ अली खान प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैवान' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। 
  • दिलचस्प बात यह है कि 16 अगस्त को वे 56 साल के हो जाएंगे। 
  • उनके जन्मदिन से पहले, आइए 'हैवान' एक्टर के फाइनेंशियल साम्राज्य पर एक नजर डालते हैं। 
  • इसमें उनकी प्रॉपर्टी, कारें और दूसरी संपत्तियां शामिल हैं।
Saif Ali Khan Net Worth Haiwaan actor Rumoured Rs 1200 Crore Empire Properties Cars
सैफ अली खान - फोटो : एक्स
कैसे होती है सैफ अली खान की कमाई?
सीएनबीसी टीवी18 के अनुसार, 2023 में सैफ की नेट वर्थ 1,200 करोड़ रुपये बताई गई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एक्टर ने अपनी फीस में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। वह सालाना 30 करोड़ रुपये कमा रहे थे। माना जाता है कि 'हैवान' एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट से 1 करोड़ से 5 करोड़ रुपये के बीच कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Net Worth Haiwaan actor Rumoured Rs 1200 Crore Empire Properties Cars
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
रियल-एस्टेट प्रॉपर्टी
सैफ अली खान के पास एक मजबूत रियल-एस्टेट पोर्टफोलियो है। मैजिकब्रिक्स (MagicBricks) के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर के पास 800 करोड़ रुपये की कीमत वाली पुश्तैनी संपत्ति, पटौदी पैलेस है। बताया जाता है कि उनके पास मुंबई के बांद्रा में तीन अन्य संपत्तियां भी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैफ के पास फॉर्च्यून हाइट्स अपार्टमेंट में एक मल्टी-स्टोरी अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 48 करोड़ रुपये है। 55 वर्षीय एक्टर के पास 40 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट भी है। इतना ही नहीं; उनके रियल-एस्टेट पोर्टफोलियो में एक 2 बीएचके अपार्टमेंट भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है।

सैफ अली खान का कार कलेक्शन
सैफ के पास शानदार ऑटोमोबाइल कलेक्शन भी है। न्यूज 18 की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार सैफ के पास रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, लेक्सस एलएक्स 470, लैंड रोवर डिफेंडर, लेक्सस ES300h, फोर्ड मस्टैंग जीटी और कई अन्य गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
Saif Ali Khan Net Worth Haiwaan actor Rumoured Rs 1200 Crore Empire Properties Cars
फिल्म 'हैवान' - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो सैफ अगली बार अक्षय कुमार के साथ 'हैवान' में नजर आएंगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही यह क्राइम थ्रिलर फिल्म मोहनलाल की 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक बताई जा रही है। इसमें एक्टर एक अंधे मार्शल आर्टिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। उनके को-स्टार अक्षय विलेन की भूमिका में हैं। बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर के साथ वाली यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed