बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं एल्विश यादव, भावुक पोस्ट कर फैंस को कहा शुक्रिया; इस फिल्म में आएंगे नजर
Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर फैंस का धन्यवाद किया है। जानिए किस फिल्म में नजर आएंगे एल्विश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एल्विश यादव अब जल्द ही बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू करने वाले हैं। यूट्यूबर से रियलिटी शो स्टार और अब बॉलीवुड एक्टर तक का उनका सफर काफी खास रहा है। गुरुवार को एल्विश ने अपने X अकाउंट पर फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, अपने फैंस के प्यार और सपोर्ट की वजह से हैं।
एल्विश ने फैंस के लिए लिखा खास मैसेज
एल्विश ने X पर अपनी नई फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा, ‘नई फिल्म। नया सफर। मैं बाहर से आया हूं। बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था। आप लोगों के बीच से उठकर आया और आपके प्यार ने मुझे अब बड़े पर्दे तक पहुंचा दिया। आज जो कुछ भी हूं, आपके प्यार की वजह से हूं। और इसी प्यार की वजह से मैं ‘मालामाल’ हूं। बस प्यार बनाए रखना।’
Nayi film. Naya safar. ❤️
Main bahar se aaya hoon, Bollywood mein mera koi nahi tha. Aap logon ke beech se uth kar aaya, aur aapke pyaar ne mujhe ab bade parde tak pahuncha diya.विज्ञापन विज्ञापन
Aaj jo kuch bhi hoon, aapke pyaar ki wajah se hoon. Aur isi pyaar ki wajah se main "MALAMAAL" hu.… — Elvish Yadav (@ElvishYadav) August 13, 2026
इस फिल्म में नजर आएंगे एल्विश
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव भी दिखाई देंगे।
2006 में रिलीज हुई थी ‘मालामाल वीकली’
- बता दें कि ‘मालामाल वीकली’ साल 2006 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को काफी सफलता मिली थी।
- फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था।
- इसमें परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख और अरबाज खान जैसे कलाकार नजर आए थे।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मालामाल वीकली 2’ में पहली फिल्म के तेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव वापसी कर रहे हैं।
- वहीं फिल्म में परिणीति चोपड़ा, रवीना टंडन और शिल्पा शिरोडकर को फीमेल कास्ट के तौर पर साइन किया गया है।
ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की बहन का बड़ा दावा, कहा- ‘वो परेशान थे, उनके पास कुछ जानकारी थी’; मौत को लेकर कही ये बात