{"_id":"6a7d8a17670094d68101eb9d","slug":"suvinder-vicky-recalls-abusing-arjun-rampal-in-dhurandhar-the-revenge-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अच्छी बॉन्डिंग थी...', 'धुरंधर 2' में अर्जुन रामपाल को गाली देने पर बोले सुविंदर विक्की, इस तरह तैयार हुए सीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अच्छी बॉन्डिंग थी...', 'धुरंधर 2' में अर्जुन रामपाल को गाली देने पर बोले सुविंदर विक्की, इस तरह तैयार हुए सीन
Thu, 13 Aug 2026 02:40 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:40 PM IST
सार
Dhurandhar The Revenge: फिल्म 'धुरंधर 2' में अर्जुन रामपाल को गाली देने वाले सीन के बारे में अभिनेता सुविंदर विक्की ने अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया है कि फिल्म के वो सीन कैसे तैयार हुए थे।
विज्ञापन
सुविंदर विक्की, अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'धुरंधर 2' में अपनी बेहतरीन अदाकारी के बाद अभिनेता सुविंदर विक्की को काफी चर्चा मिल रही है। अभिनेता ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ब्रिगेडियर जहांगीर का रोल निभाया था। फिल्म में सुविंदर विक्की के अर्जुन रामपाल के साथ कई सीन थे और उनके कई डायलॉग्स में गाली-गलौज का इस्तेमाल किया गया था।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अभिनेता ने उन सीन्स की शूटिंग के बारे में बात की और बताया कि वे डायलॉग्स कैसे तैयार हुए।

कब रिलीज हुई 'धुरंधर 2'?
- रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त स्टारर यह फिल्म 19 मार्च 2026 में रिलीज हुई।
- यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई।
- बॉक्स ऑफिस पर इसने लगभग 1,361 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुविंदर विक्की
- फोटो : इंस्टाग्राम
किसे जाएगा क्रेडिट?
सुविंदर विक्की ने कहा, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे बेहतरीन डायरेक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला। इसका क्रेडिट आदित्य धर को जाता है। मैंने भी इसमें अपना 100% दिया। साथ ही, गालियों का क्रेडिट हमारे स्क्रिप्ट राइटर को भी जाएगा, क्योंकि मैंने उनमें से कोई भी गाली खुद नहीं जोड़ी थी, वे सब स्क्रिप्ट में लिखी हुई थीं।'

Malamaal Weekly: परेश रावल के ट्वीट पर राजपाल ने दिया ऐसा जवाब, शुरू हुई 'मालामाल वीकली 2' की चर्चा
आदित्य धर ने बरता संयम
सुविंदर विक्की ने आगे कहा, 'मैंने आदित्य से कहा था कि मेरे पूरे डायलॉग पर 'बीप' की आवाज आएगी, इससे बेहतर तो मुझे फिल्म में गूंगे का रोल दे देते क्योंकि मैं इतनी गालियां दे रहा था। मगर उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा कि कुछ भी काटा नहीं जाएगा। फिर मैंने सोचा कि जब कुछ काटा ही नहीं जाएगा तो मैं कुछ इम्प्रोवाइज कर सकता हूं। मगर आदित्य ने मुझे उसी पल रोक दिया। उन्होंने कहा कि हम मां-बहन तक नहीं जाएंगे। फिल्मों में लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है।'

अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसा था अर्जुन रामपाल का रिएक्शन?
एक्टर ने अपने डायलॉग्स पर अर्जुन रामपाल के रिएक्शन के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया, 'हमारी अच्छी बॉन्डिंग थी क्योंकि 'धुरंधर' से पहले हमने 'सतलुज' में साथ काम किया था। जब मैंने उन्हें फिल्म में अपने डायलॉग्स के बारे में बताया, तो उन्होंने कहा, 'यह जिंदगी का हिस्सा है।'

धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
सुविंदर विक्की का वर्कफ्रंट
सुविंदर विक्की अब अपनी अगली फिल्म 'आवारापन 2' के लिए तैयार हो रहे हैं। यह फिल्म 2007 की फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। इसमें इमरान हाशमी शिवम पंडित के रोल में वापसी कर रहे हैं। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी हैं। यह 14 अगस्त को रिलीज होगी।