फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Jonas unveiled the first look of Empress based on Sridevi biography

Sridevi: प्रियंका ने साझा की श्रीदेवी की बायाेग्राफी ‘एम्प्रेस’ की पहली तस्वीर, लिखा- ‘आपकी बहुत याद आती है’

Thu, 13 Aug 2026 02:27 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Aug 2026 02:27 PM IST
सार

Priyanka Chopra on Sridevi: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर किताब को शेयर किया। किताब 'एम्प्रेस' में एक्ट्रेस के बचपन और फिल्मी सफर से जुड़ी हुईं बातें होगीं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas unveiled the first look of Empress based on Sridevi biography
प्रियंका चोपड़ा, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज दिवंगत श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी के जीवन और  विरासत पर बन रही बहुप्रतीक्षित जीवनी के बारे में जानकारी साझा की।

विज्ञापन


क्या लिखा प्रियंका चोपड़ा ने ? 
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रीदेवी को लेकर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने स्टोरी में एक्टर के जीवन पर अधारित किताब 'एम्प्रेस' से पर्दा उठाया। उन्होंने लिखा, ‘असीमित प्रतिभाशाली एक्ट्रेस, आपकी बहुत याद आती है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…जल्द आ रही हैं।’ प्रियंका द्वारा शेयर की गई फोटो में श्रीदेवी सफेद रंग की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन

Priyanka Chopra Jonas unveiled the first look of Empress based on Sridevi biography
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

2023 में बनी थी योजना
2023 में वेस्टलैंड बुक्स ने मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के जीवन पर आधारित किताब की घोषणा की थी। इसका नाम ‘श्रीदेवी: द लाइफ ऑफ लेजेंड’ होगा। इस किताब को धीरज कुमार लिखेंगे। मगर फिर इस किताब का नाम 'एम्प्रेस' कर दिया गया। यह उनकी पहली किताब होगी। लेखक धीरज कपूर परिवार के काफी नजदीकी हैं। 

Priyanka Chopra Jonas unveiled the first look of Empress based on Sridevi biography
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी का निधन
श्रीदेवी की मौत 28 फरवरी 2018 में हुई थी। उस समय वह दुबई में एक परिवारिक समारोह में शामिल होने गई थीं। इस दौरान वो एक शादी अटेंड करने गई थीं।इसी दौरान होटल के एक कमरे में जिसमें वो रुकी हुई थीं, उन्होंने आखिरी सांस ली।लेकिन, उनकी मौत के पीछे की असली वजह क्या थी, इसके पीछे का कारण आजतक किसी को पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed