{"_id":"6a7d954db7797f7a4c0b5d95","slug":"cockroaches-emerge-from-gutters-kangana-ranaut-doubles-down-on-gen-z-remark-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: 'उन्हें बुरा क्यों लगता है?', 'गटर जनरेशन' वाले बयान पर कंगना रनौत ने दी सफाई; पूछा से सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: 'उन्हें बुरा क्यों लगता है?', 'गटर जनरेशन' वाले बयान पर कंगना रनौत ने दी सफाई; पूछा से सवाल
Thu, 13 Aug 2026 03:30 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 13 Aug 2026 03:30 PM IST
सार
Kangana Ranaut Statement: कंगना रनौत ने युवा आबादी को 'गटर जनरेशन' कहे जाने वाले अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कॉकरोच को लेकर एक सवाल भी पूछा है।
विज्ञापन
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने जेन जी प्रदर्शनकारियों के बारे में अपनी विवादित 'गटर जनरेशन' वाली टिप्पणी पर सफाई दी है। मॉनसून सत्र के आखिरी दिन संसद के बाहर एएनआई से बात करते हुए, उन्होंने साफ किया कि उनकी टिप्पणी प्रदर्शनकारियों के एक खास वर्ग के लिए थी, न कि भारत की पूरी जेन जी आबादी के लिए।
कंगना ने आरोपों को किया खारिज
सभी युवा भारतीयों का अपमान करने के आरोपों को खारिज करते हुए कंगना रनौत ने गुरुवार को कहा, 'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, और हम कहते हैं कि कॉकरोच गटर से निकलते हैं, तो इसमें क्या गलत है? अगर लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं और हम कहते हैं कि गटर उनका घर है, तो उन्हें बुरा क्यों लगना चाहिए?'

- फोटो : X
खुद को कॉकरोच नहीं मानती
अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना ने आगे कहा, 'मैं निश्चित रूप से खुद को कॉकरोच नहीं मानती। अगर कोई कहे कि मैं गटर में रहती हूं, तो मैं इसे नकार दूंगी। मगर अगर कोई खुद को कॉकरोच बताता है, तो जाहिर है कि वह गटर में ही रहेगा और कहां रहेगा?'
कुछ लोगों का जिक्र किया
उन्होंने युवाओं के बारे में कोई सामान्य बात कहने से भी इनकार किया। उन्होंने समझाया, 'अगर कुछ युवा ड्रग्स लेते हैं, या अगर हम ड्रग्स, सट्टेबाजी, जुए या डार्क वेब की लत के मौजूदा ट्रेंड पर चर्चा करते हैं, तो युवाओं के एक खास वर्ग की बात करने का मतलब यह नहीं है कि मैं सभी के बारे में कोई सामान्य बात कह रही थी। क्या मैंने कहा कि सभी युवा गटर से आते हैं? मैंने खास तौर पर कुछ लोगों का जिक्र किया था।'

- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
क्या है पूरा मामला?
प्रदर्शनकारियों पर साधा निशाना
कुछ दिनों बाद, रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर कीं, जिनमें विरोध प्रदर्शन के फुटेज और कुछ प्रतिभागियों की तरफ से इस्तेमाल की गई भाषा को निशाना बनाया गया था। इस फुटेज को घिनौना बताते हुए उन्होंने लिखा, 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी। जेन जी के विरोध प्रदर्शनों की ये रील्स उल्टी लाने वाली हैं।'
- यह टिप्पणी दिल्ली में हुए उन विरोध प्रदर्शनों के बाद आई, जिनमें छात्र नीट पेपर लीक के विरोध और परीक्षा में सुधार की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बैनर तले जंतर-मंतर पर जमा हुए थे।
- 20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद ये प्रदर्शन और तेज हो गए थे।
- इसके बाद, सरकार की तरफ से कई मांगें मान लिए जाने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को इस्तीफा दे दिया।
- इसके बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने उसी दिन अपना आंदोलन वापस ले लिया।
प्रदर्शनकारियों पर साधा निशाना
कुछ दिनों बाद, रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर कीं, जिनमें विरोध प्रदर्शन के फुटेज और कुछ प्रतिभागियों की तरफ से इस्तेमाल की गई भाषा को निशाना बनाया गया था। इस फुटेज को घिनौना बताते हुए उन्होंने लिखा, 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी। जेन जी के विरोध प्रदर्शनों की ये रील्स उल्टी लाने वाली हैं।'
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने 'गटर जनरेशन' शब्द गढ़ा
उन्होंने 'गटर जनरेशन' शब्द गढ़ा और कुछ प्रदर्शनकारियों, खासकर युवा हिंदू महिलाओं की आलोचना की। 'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा, 'आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और दिखते और व्यवहार भी वैसा ही करते हैं। इसमें कोई विरोधाभास या अंतर नहीं है, बस आप दुनिया को अपनी गंदगी, कचरे और बदसूरती का सामना करने पर मजबूर कर रहे हैं।'