19 साल बाद फिर हुआ सनी और इमरान का क्लैश, बॉक्स ऑफिस पर किसने पहले मारी थी बाजी; यहां जानें पूरी कहानी
Sunny Deol And Emraan Hashmi Movie Clash: 19 साल बाद सनी देओल और इमरान हाशमी की टक्कर फिर से बॉक्स ऑफिस पर हो रही है। सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के बीच क्लैश होगा। लेकिन 19 साल पहले जब इनकी फिल्में ‘अपने’ और ‘आवारापन’ टकराई थीं तो बॉक्स ऑफिस पर क्या परिणाम रहा था? जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ जल्द ही थिएटर में एक साथ रिलीज होने वाली हैं। यह टकराव किसको कितना फायदा देगा, इसका पता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ हाे जाएगा। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि सनी देओल और इमरान हाशमी का टकराव थिएटर में हुआ है। लगभग 19 साल पहले भी इनकी फिल्में ‘अपने’ और ‘आवारापन’ आमने-सामने आई थीं। तब कौन बना था बॉक्स ऑफिस का किंग? यहां जानिए पूरी कहानी-
जब 19 साल पहले हुआ था ‘अपने’ और ‘आवारापन’ का क्लैश
29 जून 2007 को सनी देओल, धर्मेंद्र और बॉबी देओल की फिल्म ‘अपने’ रिलीज हुई थी। इसी के साथ इमरान हाशमी भी थिएटर में अपनी फिल्म ‘आवारापन’ को लेकर हाजिर हुए थे। दोनों ही फिल्मों का जॉनर अलग-अलग था।
अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म ‘अपने’ एक स्पोर्ट्स बेस्ड फैमिली ड्रामा फिल्म थी। इसका इमोशनल एंगल दर्शकों को खूब पसंद आया था।
वहीं मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘आवारापन’ एक दर्द भरी प्रेम कहानी को बयां कर रही थी। इस फिल्म में इमरान के अलावा श्रेया सरन, आशुतोष राणा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म के गानों ने उस वक्त दर्शकों का दिल जीत लिया था।
बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मारी थी बाजी?
‘अपने’ और ‘आवारापन’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला। लेकिन जब बात कलेक्शन की आई ताे बाजी सनी देओल की फिल्म ‘अपने’ ने मारी।
- बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म ‘अपने’ ने ओपनिंग डे पर 1.89 करोड़ कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 22.07 करोड़ रुपये रहा था।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘अपने’ का बजट लगभग 18 करोड़ रुपये था। तो अपने बजट से ज्यादा कमाई इस फिल्म ने की थी।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ भी 18 करोड़ रुपये में बनी थी। इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 79 लाख रुपये से शुरुआत की थी।
- ‘आवारापन’ का की कुल कमाई भी 7.76 करोड़ रुपये हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत नहीं वसूल कर पाई थी। लेकिन टीवी पर जब यह फिल्म आई तो अपनी कहानी और गानों के कारण कल्ट फिल्म बन गई।
एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ में दिखी टक्कर
14 अगस्त को सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ एक साथ थिएटर में दस्तक देगी। इनकी एडवांस बुकिंग भी होने लगी है। एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
- सैकनिल्क के मुताबिक एडवांस बुकिंग में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के अब तक 31486 टिकट बिके हैं। इसने प्री-बुकिंग में लगभग 2.69 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
- वहीं इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने अब तक 122114 टिकट बेच दिए हैं। इसने प्री-बुकिंग में 6.32 करोड़ रुपये की कमाई की है। अभी तक तो यह लग रहा है कि इस फिल्म का क्रेज दर्शकों में ज्यादा है।