Toxic Music Launch: ‘टॉक्सिक’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में छाए यश, कियारा-हुमा और तारा सुतारिया ने लगाए चार चांद
Toxic Music Launch Event: साउथ एक्टर यश की पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले एक म्यूजिक लॉन्च इवेंट में फिल्म के सितारों ने शिरकत की। देखिए, कौन किस अंदाज में इवेंट में शामिल हुआ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों ‘टॉक्सिक’ के सितारे फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। गुरुवार देर रात फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में अभिनेता यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी ने शिरकत की। यश तो पूरे इवेंट में छाए रहे, लेकिन फिल्म की अभिनेत्रियों ने भी खूब रंग जमाया।
यश का दिखा दमदार अंदाज
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यश का लुक, अभिनय चर्चा में है। म्यूजिक लॉन्च इवेंट में पैपराजी भी सबसे ज्यादा यश को देखकर उत्साहित हुए। यश ने भी खूब फोटो क्लिक करवाए।
हुमा-तारा और कियारा का भी दिखा जलवा
इवेंट में हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी भी पहुंचीं। हुमा कुरैशी ने ब्लैक गाउन पहना था। वहीं तारा भी बॉडी फिटेड गाउन में नजर आईं। कियारा ने इवेंट के लिए बॉस लेडी लुक चुना, वह रेड कलर के सूट-पैंट पहने इवेंट में शामिल हुईं। तीनों अभिनेत्रियों का लुक चर्चा का विषय बना रहा।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘टॉक्सिक’?
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।