फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमल हासन ने खुद को क्यों बताया सबसे बुजुर्ग जेन जी? सिनेमा में 67 साल पूरे होने पर फैंस का अदा किया शुक्रिया

Thu, 13 Aug 2026 07:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 13 Aug 2026 07:03 PM IST
सार

Kamal Haasan: कमल हासन ने सिनेमा में 67 साल पूरे होने पर एक प्यारा नोट लिखा है। उन्होंने अपने आपको सबसे बूढ़ा जेन जी बताया है।

विज्ञापन
Kamal Haasan Thanks Fans As He Marks 67 Years In cinema says he is Oldest Gen Z
कमल हासन - फोटो : एक्स@ikamalhaasan
कमल हासन ने 12 अगस्त, 2026 को भारतीय सिनेमा में 67 साल पूरे किए। उन्होंने चार साल की उम्र में तमिल फिल्म 'कलथुर कन्नम्मा' (1960) से स्क्रीन पर अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई थी। तब से, कमल हासन फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर हासन को सिनेमा में 67 साल पूरे करने पर बधाई देकर इस खास पल का जश्न मनाया। अब उन्होंने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उन पर प्यार बरसाया।
Kamal Haasan Thanks Fans As He Marks 67 Years In cinema says he is Oldest Gen Z
कमल हासन - फोटो : एक्स
सिनेमा में 67 साल पूरे होने पर क्या बोले कमल हासन?
  • कमल हासन ने अपने एक्स हैंडल पर फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
  • फैंस ने उन्हें सिनेमा में 67 साल पूरे करने पर शुभकामनाएं दीं है।
  • उन्होंने खुद को 'जेन जी का सबसे बुजुर्ग सदस्य' कहा। 
  • उन्होंने अपने लंबे नोट में कहा कि उन्होंने सिर्फ 20 साल ही सीखा है।
Kamal Haasan Thanks Fans As He Marks 67 Years In cinema says he is Oldest Gen Z
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
सागर से मिलने का इंतजार करता है पानी
कमल हासन ने एक्स पर लिखा, 'पानी का रास्ता चाहे कितना भी अंधेरा भरा क्यों न हो सागर के साथ उसके मिलन का इंतजार बना रहता है। हम सभी उसी ओर बह रहे हैं, कलाकार, दर्शक और बाकी सभी।'

KBC 18: 'केबीसी' में अमिताभ ने की दिलीप कुमार की तारीफ, बोले- 'उनके पहले एक दौर था और उनके बाद एक दौर'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan Thanks Fans As He Marks 67 Years In cinema says he is Oldest Gen Z
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
जेन जी का सबसे बुजुर्ग सदस्य
कमल हासन ने आगे लिखा 'दिसंबर 1895 में ल्यूमियर ब्रदर्स की पहली पब्लिक फिल्म स्क्रीनिंग के बाद से, फिल्म इंडस्ट्री लगभग 130 साल और 8 महीने से मौजूद है। मेरी टीम ने मुझे याद दिलाया कि मैं उन वर्षों में से 67 वर्षों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा रहा हूं। यानी फिल्म इंडस्ट्री के पूरे इतिहास के आधे से भी ज्यादा समय से! फिर भी, मेरे अपने हिसाब से, मैंने सिर्फ 20 साल सीखा है। शायद मैं सिनेमा में जेन जी का सबसे बुजुर्ग सदस्य हूं।' 
विज्ञापन
Kamal Haasan Thanks Fans As He Marks 67 Years In cinema says he is Oldest Gen Z
कमल हासन - फोटो : एक्स
कमल हासन का काम
कमल हासन 1960 से ही फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने 1975 में 'अपूर्व रागंगल' फिल्म से बतौर लीड एक्टर अपना डेब्यू किया। कमल ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया है। 
1981 में, उन्होंने 'एक दूजे के लिए' फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। उन्हें 'सागर' (1985) फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
उन्हें आखिरी बार 'ठग लाइफ' में देखा गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed