फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   DC The Bloody Valentine Day 7 And Ohh My Dog Thursday Box office Collection

‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ का एक हफ्ते में घटा कलेक्शन, ‘ओह माय डॉग’ की लाखों में सिमटी कमाई

Thu, 13 Aug 2026 07:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 13 Aug 2026 07:01 PM IST
सार

Box Office Collection : साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ और हिंदी फिल्म  ‘ओह माय डॉग’ को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं। जानिए, आज गुरुवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
DC The Bloody Valentine Day 7 And Ohh My Dog Thursday Box office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ और बॉलीवुड फिल्म ‘ओह माय डॉग’ ने थिएटर में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। जानिए, इन फिल्मों ने 7वें दिन कितना कलेक्शन किया था। कौन कलेक्शन की दौड़ में आगे रहा है? 

विज्ञापन

DC The Bloody Valentine Day 7 And Ohh My Dog Thursday Box office Collection
फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने 7वें दिन कितना कमाया? 

  • लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी अभिनीत तमिल फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने भी 7वें दिन 1.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • जबकि फिल्म ने छठे दिन 5.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म के कलेक्शन में गिरावट नजर आ रही है। 
  • फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 39.22 करोड़ रुपये हो चुका है। 
  • अरुण मथेश्वरन निर्देशित इस फिल्म की कहानी प्यार और बदले के ईद-गिर्द घूमती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

DC The Bloody Valentine Day 7 And Ohh My Dog Thursday Box office Collection
फिल्म 'ओह माय डॉग' - फोटो : इंस्टाग्राम@ raiamitbabulal

‘ओह माय डॉग’ ने गुरुवार को कितना कमाया? 

  • 'ओह माय गॉड 2' में पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्देशक अमित राय हैं। फिल्म की कहानी इंसान और डॉग के इमोशनल रिश्ते पर है।
  • सैकनिल्क पर इस फिल्म के 7वें दिन का कलेक्शन सामने नहीं आया है। 
  • वैसे फिल्म ने छठे दिन 20 लाख रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कलेक्शन एक हफ्ते से पहले ही लाखों में सिमट गया था। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 3.95 करोड़ रुपये हो चुकी है। 
विज्ञापन

DC The Bloody Valentine Day 7 And Ohh My Dog Thursday Box office Collection
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

इस हॉलीवुड फिल्म ने बिगाड़ा खेल 
इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' भी जमकर कमाई कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 15वें 2.49 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 440.49 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed