फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prabhas Salaar 2 Shouryaanga Parv New Update Producer Vijay Kiragandur And Director Prashanth Neel Reunite

Prabhas: प्रभास के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, ‘सालार 2-शौर्यांगा पर्व’ को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Thu, 13 Aug 2026 06:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 13 Aug 2026 06:13 PM IST
सार

Prabhas Movie Salaar 2 Shouryaanga Parv: प्रभास की फिल्म ‘सालार 2-शौर्यांगा पर्व’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
Prabhas Salaar 2 Shouryaanga Parv New Update Producer Vijay Kiragandur And Director Prashanth Neel Reunite
फिल्म 'सालार' के दूसरे पार्ट के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रशांत नील निर्देशित ‘सालार 2- शौर्यांगा पर्व’ का प्री-प्रोडक्शन अब आधिकारिक तौर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक नया सिनेमाई अनुभव बन सकती है। दरअसल, इस फिल्म के साथ अब होम्बले फिल्म्स के प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर भी जुड़ चुके हैं। 

विज्ञापन

Prabhas Salaar 2 Shouryaanga Parv New Update Producer Vijay Kiragandur And Director Prashanth Neel Reunite
प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर और डायरेक्टर प्रशांत नील - फोटो : अमर उजाला

क्या सच में उम्मीदों से आगे निकल जाएगा प्रोजेक्ट? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सालार 2- शौर्यांगा पर्व’ का प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर (होम्बले फिल्म्स) और डायरेक्टर प्रशांत नील एक बार फिर साथ आए हैं। दोनों भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक पर काम कर रहे हैं। 
‘सालार’ फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ ओटीटी रन के बाद अब पूरी टीम एक ऐसे शानदार सिनेमाई अनुभव को तैयार करने पर फोकस कर रही है। मेकर्स का दावा है कि अगली फिल्म फैंस की उम्मीदों से भी आगे निकल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhas Salaar 2 Shouryaanga Parv New Update Producer Vijay Kiragandur And Director Prashanth Neel Reunite
फिल्म 'सालार' - फोटो : सोशल मीडिया

क्या थी फिल्म ‘सालार’ की कहानी? 
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें देवा (प्रभास) और वरधा (पृथ्वीराज सुकुमारन) की कहानी है, जो बचपन के दोस्त होते हैं लेकिन बाद में खानसार नाम के एक काल्पनिक और बुरे हालात वाले शहर में कट्टर दुश्मन बन जाते हैं। फिल्म में भरपूर मात्रा में एक्शन सीन्स थे, जो दर्शकों को पसंद आए थे। 

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर भी किया था कमाल? 

  • प्रभास की फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 
  • भारत में कुल 406.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 617.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed