‘आवारापन 2’ ने रिलीज से पहले तोड़े ये रिकॉर्ड, प्री-सेल्स में ही कमा लिए करोड़ों; ‘बंटवारा 1947’ को छोड़ा पीछे
Awarapan 2 Vs Batwara 1947: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ आज यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लेकिन फिल्म ने रिलीज से पहले ही कुछ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज से सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के बीच महाक्लैश देखने को मिलने। रिलीज से पहले इन दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। जानिए दोनों में से कौनसी फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बाजी मारी है।
‘आवारापन’ की लाइफटाइम कमाई को छोड़ा पीछे
- ‘आवारापन 2’ का पहला पार्ट ‘आवारापन’ 2007 में रिलीज हुआ था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
- फिल्म ने लाइफटाइम सिर्फ 7.7 करोड़ (नेट) की कमाई की थी। लेकिन बाद में लोगों के बीच कल्ट क्लासिक के तौर पर उभर कर आई।
- अब आवारापन 2 ने एडवांस बुकिंग के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
- सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए 4 करोड़ की बुकिंग हासिल की है।
- वहीं, ट्रेंड एक्सपर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले वीकएंड के लिए 9 करोड़ ग्रॉस की एडवांस बुंकिंग हो चुकी है।
- यानी फिल्म ने रिलीज से पहले ही पहले पार्ट की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है।
प्री-सेल्स में इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
- फिल्म ‘आवारापन 2’ का फैंस में रिलीज के पहले से ही काफी क्रेज देखने को मिल रहा था।
- अब एडवांस बुकिंग में फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
- बुक माय शो पर फिल्म के 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
- खास बात यह है कि फिल्म की प्री-सेल्स ने ‘हाउसफुल 5’, ‘शैतान’ और ‘रेड 2’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
एडवांस बुकिंग में मारी बाजी
- ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से होने वाला है।
- सैकनिल्क के मुताबिक एडवांस बुकिंग में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के अब तक 31486 टिकट बिके हैं।
- इसने प्री-बुकिंग में लगभग 2.69 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
- इस हिसाब से ‘आवारापन 2’ का पलड़ा ‘बंटवारा 1947’ से काफी भारी नजर आ रहा है।
‘बंटवारा 1947’ के बारे में
राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को आमिर खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूसर किया है, इसमें सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे। ‘बंटवारा 1947’ एक भावुक करने वाली कहानी है। यह भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी।
‘आवारापन 2’ के बारे में
फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी में इमरान हाशमी का किरदार अपने प्यार के लिए भी कुछ भी कर गुजरने को तैयार नजर आता है।
ये भी पढ़ें- Box Office: 450 करोड़ की दहलीज पर ‘स्पाइडर मैन 4’, ‘ओह माय डॉग’ कमाई में सबसे पीछे; जानें बाकी फिल्मों का हाल