'मैं पापा हूं, दुनिया का पापा', जबरा फैन की डिमांड पर सनी देओल ने बोला इस कार्टून का डायलॉग; वीडियो हुआ वायरल
Sunny Deol Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल फिल्म बंटवारा 1947 के चलते काफी चर्चाओं में हैं। इस बीच प्रमोशन करने पहुंचे एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आज यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले गुरुवार को सनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस बीच फैन ने एक ऐसी गुजारिश की जिसे सनी ना नहीं कह पाए। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में आ गए हैं।
सनी ने फैंस की गुजारिश की पूरी
दरअसल, सनी देओल बंटवारा 1947 के प्रमोशन इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान एक फैन ने उनसे पॉपुलर कार्टून शो ‘ओगी एंड द कॉकरोचेस’ के कैरेक्टर जैक के डायलॉग- ‘मैं पापा हूं, दुनिया का पापा’ कहने को कहा।
इस पर सनी पहले मुस्कुराते हुए कहते हैं कि मैंने वो सुना तो नहीं है, लेकिन तुम कह रहे हो तो बोलता हूं। इसके बाद सनी डायलॉग बोलकर दिखाते हैं, जिसे सुनकर वहां मौजूद फैंस काफी खुश हो जाते हैं।
कौन है जैक ?
बता दें कि ‘ओगी एंड द कॉकरोचेस’ एक कार्टून शो है, जो बच्चों के बीच काफी पॉपुलर है। साथ ही इसकी कई रील्स भी वायरल होती रहती हैं। शो में जैक, ओगी का भाई होता है, जिसकी आवाज सनी देओल से प्रेरित कर दी गई है। शो के कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं।
‘बंटवारा 1947’ के बारे में
राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को आमिर खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूसर किया है, इसमें सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे। ‘बंटवारा 1947’ एक भावुक करने वाली कहानी है। यह भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी।
ये भी पढ़ें- Box Office: 450 करोड़ की दहलीज पर ‘स्पाइडर मैन 4’, ‘ओह माय डॉग’ कमाई में सबसे पीछे; जानें बाकी फिल्मों का हाल