फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rishab Shetty Wins Best Director While Rekha Honoured For Excellence In Cinema Know IFFM 2026 Full List Of Win

IFFM 2026: ऋषभ शेट्टी बने बेस्ट डायरेक्टर, रेखा को मिला ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ सम्मान; देखें विनर्स की लिस्ट

Fri, 14 Aug 2026 02:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 14 Aug 2026 02:01 PM IST
सार

IFFM 2026 full list of winners: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और शानदार फिल्मों को सम्मान मिला। यहां जानें देखें पूरी लिस्ट। 

विज्ञापन
Rishab Shetty Wins Best Director While Rekha Honoured For Excellence In Cinema Know IFFM 2026 Full List Of Win
IFFM 2026 की पूरी विनर्स लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋषभ शेट्टी, दुलकर सलमान, कीर्ति कुल्हारी, विजय वर्मा और रसिका दुग्गल जैसे कलाकारों ने अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किए। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए खास सम्मान मिला।

विज्ञापन

IFFM 2026 की पूरी विनर्स लिस्ट

  • बेस्ट फिल्म: लोका चैप्टर 1: चंद्रा

  • बेस्ट फिल्म - स्पेशल मेंशन: द ग्रेट शमशुद्दीन फैमिली

  • बेस्ट इंडी फिल्म: रीमा दास (नॉट ए हीरो)

  • स्पेशल मेंशन - इंडी फिल्म: किक्रान डी फुल्ल (बबूल के फूल)

  • बेस्ट डायरेक्टर: ऋषभ शेट्टी (कंतारा: ए लेजेंड- चैप्टर 1)

  • बेस्ट एक्टर: दुलकर सलमान (कांथा)

  • बेस्ट एक्ट्रेस: कीर्ति कुल्हारी (फुल प्लेट)

  • सब कॉन्टिनेंट से बेस्ट फिल्म: नो गुड मेन - शहरबानो सादात

  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म: फ्लाइंग टाइगर्स - मधुश्री डॉक्टर्स

  • पीपल्स च्वाइस अवार्ड: सैयारा

  • सिनेमा में समानता अवॉर्ड: सितारे जमीन पर

  • स्पेशल मेंशन (सिनेमा में समानता): सिमरन मंगेशकर - सितारे जमीन पर

  • रेनबो स्टोरीटेलर अवॉर्ड: लाला और पोपी

  • शॉर्ट फिल्म कंपटीशन (ऑस्ट्रेलिया): मिट्टी का वजन

  • लघु फिल्म कंपटीशन (भारत): जो की बारी

  • बेस्ट एक्टर (सीरीज): विजय वर्मा (मटका किंग)

  • बेस्ट एक्ट्रेस (सीरीज): रसिका दुग्गल (दिल्ली क्राइम 3)

  • बेस्ट सीरीज: फ्रीडम एट मिडनाइट, सीजन 2

  • विशिष्टता के कलाकार (Artist of Distinction): पंकज ट्रिपल

  • स्पेशल रिकग्निशन: रानी मुखर्जी (सिनेमा में 30 साल पूरे करने के लिए)

  • लीडरशिप इन सिनेमा: ऋषभ शेट्टी

  • ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा: रेखा

Rishab Shetty Wins Best Director While Rekha Honoured For Excellence In Cinema Know IFFM 2026 Full List Of Win
IFFM 2026 की पूरी विनर्स लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा को दुनियाभर में पहचान देता है IFFM
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) भारत के बाहर होने वाले प्रमुख भारतीय फिल्म फेस्टिवल्स में से एक है। यहां भारत के अलग-अलग हिस्सों और भारतीय उपमहाद्वीप की फिल्मों को जगह मिलती है।

फेस्टिवल में सिर्फ बड़े सितारों और फिल्मों को ही नहीं, बल्कि नए फिल्ममेकर्स, स्वतंत्र सिनेमा और अलग-अलग समुदायों की कहानियों को भी सम्मान दिया जाता है। इस साल की विनर्स लिस्ट भी भारतीय सिनेमा की इसी विविधता को दिखाती है।

ये भी पढ़ें- Rani Mukerji: रानी मुखर्जी को मिला खास सम्मान, सिनेमा में पूरे किए 3 दशक, बोलीं- ‘मेरी फिल्में और किरदार…’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed