सारा अली खान ने फिल्मी थीम पर मनाया 31वां जन्मदिन; परिवार और दोस्तों संग डिंपल कपाड़िया ने भी की शिरकत
Sara Ali Khan Photos: अभिनेत्री सारा अली खान ने अपना 31वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सेलिब्रेशन के दो दिन बाद उन्होंने तस्वीरें साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारा अली खान ने 12 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया। वे 31 वर्ष की हो गई हैं। अभिनेत्री ने बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जिसकी थीम एकदम फिल्मी रही। केक से लेकर डेकोरेशन तक, हर चीज में एक्टिंग और फिल्मी दुनिया की झलक दिखी। सारा ने तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।
बर्थडे पर आयोजित हुआ 'सारा कार्निवल'
सारा अली खान ने जन्मदिन के दो दिन बाद आज शुक्रवार को सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों से पता चल रहा है कि एक्ट्रेस के स्पेशल दिन पर 'सारा कार्निवल' आयोजन किया गया। तस्वीरों में वे अपने भाई इब्राहिम अली खान और मां अमृता सिंह के साथ पोज देती दिख रही हैं।
डिंपल कपाड़िया भी हुईं शामिल
सारा अली खान के बर्थडे सेलिब्रेशन में दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भी नजर आईं। तस्वीरों में उन्हें भी सारा के साथ पोज देते देखा जा सकता है। सारा अली खान ने अपने बर्थडे पर पैरेट ग्रीन कलर का वन पीस पहना।
सारा बोलीं- 'खुशकिस्मत हूं'
सारा ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे आस-पास ऐसे लोग हैं, जो मुझे पूरी तरह जानते हैं। मेरे साथ बने रहने के लिए मेरी बराबर कूल हैं।
केक के डिजाइन ने खींचा ध्यान
सारा के बर्थडे केक का डिजाइन भी काफी अलग है। इस पर सारा की उम्र के मुताबिक 31 नंबर की मोमबत्ती इस तरह लगी है कि वह 13 नजर आ रहा है। केक में डिटेलिंग भी फिल्मी थीम पर है। इसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाले क्लैपबोर्ड को दिखाया गया है। सारा जिम जाती हैं तो उसकी झलक है। इसके अलावा कॉफी, पासपोर्ट, शूज, ड्रेसेज और बैग के डिजाइन भी बने हुए हैं। दिलचस्प बात है कि केक पर ब्रोकली को भी जगह दी गई है।
पापा, बुआ और दादी नहीं आए नजर
नेटिजंस लिख रहे हैं, 'केक में सारा की फेवरेट चीजों को दिखाया गया है। जिसने भी यह केक डिजाइन कराया है, यकीनन वह सारा को बहुत अच्छी तरह जानता है'। सारा के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके पिता सैफ अली खान नहीं दिखे। करीना कपूर, बुआ सोहा-सबा और दादी शर्मिला टैगोर भी तस्वीरों में नजर नहीं आए हैं।