Toxic: यश की ‘टॉक्सिक’ को सेंसर बोर्ड से मिली ‘A’ सर्टिफिकेट की मंजूरी! कितने घंटे की होगी फिल्म; जानें मामला
Toxic: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गईं। अब फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
कितने घंटे की होगी फिल्म?
डायरेक्टर गीतू मोहनदास की इस पैन इंडिया एक्शन फिल्म को सेंसर बोर्ड से ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने की बात कही जा रही है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के जिस वर्जन को पास किया है, उसकी लंबाई करीब 3 घंटे 14 मिनट बताई जा रही है। यानी फिल्म काफी लंबी होने वाली है।
सूत्रों की मानें तो ‘टॉक्सिक’ की कहानी गोवा के बैकग्राउंड पर आधारित है। हालांकि, फिल्म की कहानी और लोकेशन को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
ट्रेलर के मुताबिक फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की लड़ाई पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत में एक बेटा अपने बाप से माफी मांगता है और आगे जाकर यही बेटा अपने बाप के खिलाफ खड़ा नजर आता है। अब क्या है दोनों की कहानी यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे, जो राया का किरदार निभा रहे हैं। कियारा ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं। वहीं तारा सुतारिया 'रबेका' और हुमा कुरैशी 'एलिजाबेथ' के किरदार में नजर आएंगी। इनके अलावा नयनतारा, रुक्मिणी वसंत समेत और भी कलाकार फिल्म में नजर आएंगे। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- Awarapan 2 X Reviews: यूजर्स को कैसी लगी ‘आवारापन 2’? फिल्म के इस पार्ट ने लूटा फैंस का दिल, जानें रिएक्शन