Awarapan 2 Release: क्या आप जानते हैं साउथ कोरियन इस फिल्म की रीमेक थी ‘आवारापन’?
Awarapan: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ आज यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म का पहला पार्ट एक साउथ कोरियन फिल्म का रीमेक था। जानें कौन सी थी ये फिल्म, जिससे प्रेरित होकर बनी थी ‘आवारापन’।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2007 में आई ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ आज थिएटर्स में रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक बार फिर इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसे लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
इस फिल्म की रीमेक थी 'आवारापन'
- ‘आवारापन’ साल 2005 में आई साउथ कोरियन क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘ए बिटरस्वीट लाइफ’ का बिना क्रेडिट दिया गया रीमेक थी।
- इस फिल्म का निर्देशन किम जी-वून ने किया था और इसमें ली ब्यूंग-हुन मुख्य भूमिका में थे।
- इसकी बेसिक कहानी एक ऐसे गैंगस्टर की थी, जिसे अपने बॉस की प्रेमिका पर नजर रखने का काम दिया जाता है।
- इस कहानी को हिंदी दर्शकों के हिसाब से भारतीय माहौल में ढाला गया था।
कहानी में किए थे ये बदलाव
‘आवारापन’ में मूल फिल्म की कहानी और कई अहम हिस्सों को बरकरार रखा गया था, लेकिन हिंदी दर्शकों के लिए इसमें कुछ बदलाव भी किए गए। एक बड़ा बदलाव रीमा के किरदार को लेकर था।
शिवम को जिस लड़की पर नजर रखने के लिए कहा जाता है, वह मानव तस्करी की शिकार होती है। हिंदी फिल्म में यह बात साफ तौर पर दिखाई गई है, जबकि कोरियन फिल्म में इस पहलू को खुलकर नहीं बताया गया था।
क्या थी फिल्म की कहानी?
बता दें कि शिवम (इमरान हाशमी) को 'आवारापन' में ऐसे शख्स के रूप में दिखाया गया, जो एक पावरफुल गैंगस्टर के लिए काम करता है। उसकी जिंदगी तब मोड़ लेती है, जब उसे रीमा (मृणालिनी शर्मा) नाम की एक युवा महिला पर नजर रखने के लिए कहा जाता है। रीमा को बंधक बनाकर रखा गया था। असाइनमेंट के तौर पर शुरू हुआ काम शिवम के लिए एक बेहद निजी सफर बन जाता है।
- शिवम को रीमा की कहानी और उन हालात के बारे में पता चलता है जिनकी वजह से वह कैद में है।
- धीरे-धीरे शिवम को रीना से इमोशनल जुड़ाव हो जाता है।
- वह ऐसे मोड़ पर आता है, जहां उसे या तो आदेश मानने होते हैं या फिर वही करना होता है जिसे वह सही मानता है।
फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी में इमरान हाशमी का किरदार अपने प्यार के लिए भी कुछ भी कर गुजरने को तैयार नजर आता है।
ये भी पढ़ें- Awarapan 2: ‘आवारापन 2’ ने रिलीज से पहले तोड़े ये रिकॉर्ड, प्री-सेल्स में कमाए करोड़ों; इस फिल्म को छोड़ा पीछे