फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govinda Spotted With His Rumoured Girlfriend Komal Amid dating Rumours Wife sunita ahuja Reacts says very Bad

'शर्म आनी चाहिए, बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा'; किसके साथ गोविंदा को देख भड़कीं सुनीता?

Fri, 14 Aug 2026 03:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Aug 2026 03:34 PM IST
सार

Sunita Ahuja On Govinda Viral Video: गोविंदा का नाम इन दिनों उनकी आगामी फिल्म 'रूपा' की एक्ट्रेस कोमल रानी से जोड़ा जा रहा है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर सुनीता आहूजा का रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन
Govinda Spotted With His Rumoured Girlfriend Komal Amid dating Rumours Wife sunita ahuja Reacts says very Bad
गोविंदा-कोमल-सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रूपा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनके साथ नया चेहरा कोमल रानी स्वर्णकार मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी। वे इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। इस बीच चीची और कोमल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने काफी सख्त प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए गोविंदा
गोविंदा लंबे अरसे बाद फिल्म 'रूपा' से कमबैक करने को तैयार हैं। बीते दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी डिटेल्स साझा की थी। फिल्म में उनके साथ कोमल रानी स्वर्णकार नजर आएंगी। दोनों के कथित अफेयर की चर्चाएं भी बी-टाउन में छाई हुई हैं। डेटिंग की रूमर्स के बीच गोविंदा और कोमल को साथ में देखा गया। वीडियो वायरल हो रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- 'कोई स्टैंडर्ड होना चाहिए'
गोविंदा के इस वायरल वीडियो पर जब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से सवाल किया गया तो उन्होंने काफी तल्ख टिप्पणी की। दरअसल, पैपराजी ने सुनीता से पूछा, 'गोविंदा प्रमोशन कर रहे है मूवी का कोमल रानी के साथ'। इस पर सुनीता आहूजा ने कहा, 'फिल्म बननी भी तो चाहिए प्रमोशन के लिए। प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होता है। ये बिना फिल्म के ही प्रमोशन कर रहे हैं। क्या बोलने का। बेटी की उमर की लड़की को ले लेकर घूम रहा है। शर्म तो आनी चाहिए। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए'। 

विज्ञापन

सुनीता बोलीं- 'शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो'
सुनीता ने कोमल पर भी अप्रत्यक्ष रूप से कमेंट किया। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, 'तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो। हम लोगों को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं। बहुत खराब बात है। उनका दिमाग खराब हो गया है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


गोविंदा का वर्कफ्रंट
गोविंदा आखिरी बार 2019 में आई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था। इसके अलावा 2022 में वो ‘नाम था कन्हैयालाल’ डॉक्यूमेंट्री में भी दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed