फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gaurav Khanna And Shraddha Arya Could Be Seen Together In Ekta Kapoors New Show

क्या टीवी पर पहली बार नजर आएगी गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी? नया शो ला रहीं एकता कपूर! जानें मामला

Fri, 14 Aug 2026 02:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 14 Aug 2026 02:30 PM IST
सार

Gaurav Khanna and Shraddha Arya: टीवी के पॉपुलर एक्टर्स गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या जल्द ही एक नए शो में साथ नजर आ सकते हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Gaurav Khanna And Shraddha Arya Could Be Seen Together In Ekta Kapoors New Show
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गौरव खन्ना बीते कई दिनों से अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के तलाक वाले बयान के बाद से सुर्खयों में हैं। वहीं श्रद्धा आर्या भी टीवी के जाने-माने चेहरों में से एक हैं। अब खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों एकता कपूर के शो में नजर आ सकते हैं। 

विज्ञापन

फैमिली ड्रामा का बन सकते हैं हिस्सा

  • खबरों के मुताबिक, दोनों एक्टर्स एकता कपूर के अपकमिंग रोमांटिक फैमिली ड्रामा का हिस्सा बन सकते हैं।
  • यह शो स्टार प्लस पर आने की बात कही जा रही है।
  • फिलहाल शो को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
  • बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट अभी डेवलपमेंट और कास्टिंग स्टेज में है।
  • अगर दोनों की कास्टिंग फाइनल होती है, तो यह पहली बार होगा जब गौरव और श्रद्धा किसी शो में साथ नजर आएंगे।

Gaurav Khanna And Shraddha Arya Could Be Seen Together In Ekta Kapoors New Show
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कैसी होगी नए शो की कहानी?
टेली मसाला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शो एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा होगा। कहानी में प्यार के साथ-साथ परिवार, रिश्ते और उनके बीच आने वाली परेशानियों को दिखाया जाएगा।

इस शो को एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स तैयार कर रही है। फिलहाल मेकर्स शो के लिए बाकी कलाकारों की कास्टिंग पर भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gaurav Khanna And Shraddha Arya Could Be Seen Together In Ekta Kapoors New Show
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की जगह आएगा शो?

  • नए शो को लेकर यह भी चर्चा है कि यह आगे चलकर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का टाइम स्लॉट ले सकता है।
  • हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
  • कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शो को अक्टूबर 2026 में स्टार प्लस पर लॉन्च करने की तैयारी है।
  • लेकिन अभी इसकी लॉन्च डेट और टाइम स्लॉट फाइनल नहीं हुआ है।


ये भी पढ़ें- Rani Mukerji: रानी मुखर्जी को मिला खास सम्मान, सिनेमा में पूरे किए 3 दशक, बोलीं- ‘मेरी फिल्में और किरदार…’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed