फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vishesh Bhatt on Awarapan 2 and Batwara 1947 release date overlap in cinemas

'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के क्लैश पर क्या बोले विशेष भट्ट? बताया पहले कब रिलीज होने वाली थी फिल्म

Fri, 14 Aug 2026 03:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 14 Aug 2026 03:41 PM IST
सार

Awarapan 2: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का आज सिनेमाघरों में टकराव हो गया है। इस मामले पर फिल्ममेकर विशेष भट्ट ने बताया है कि फिल्म की रिलीज की तारीख 14 अगस्त ही क्यों रखी?

विज्ञापन
Vishesh Bhatt on Awarapan 2 and Batwara 1947 release date overlap in cinemas
आवारापन 2, बंटवारा 1947 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज बॉलीवुड की दो फिल्में 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। सिनेमाघरों में दोनों फिल्मों के टकराव पर फिल्ममेकर विशेष भट्ट ने बताया कि रिलीज डेट एक ही दिन क्यों पड़ गई। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों के बीच टकराव जानबूझकर प्लान नहीं किया गया था।
विज्ञापन


क्यों देर शूट हुई फिल्म?
एएनआई से बातचीत में 'आवारापन 2' के फिल्ममेकर विशेष भट्ट ने कहा कि शुरू में फिल्म के जल्दी रिलीज होने की उम्मीद थी, मगर इमरान हाशमी के घायल होने के बाद शूटिंग में देरी हुई।
विज्ञापन

भट्ट ने कहा, 'असल में हमने इसे टकराव के तौर पर प्लान नहीं किया था। हमें लगा था कि हमारी फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी, मगर दिसंबर में शूटिंग के दौरान इमरान घायल हो गए, इसलिए हमें शूटिंग रोकनी पड़ी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Vishesh Bhatt on Awarapan 2 and Batwara 1947 release date overlap in cinemas
आवारापन 2 - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल में रिलीज होने वाली थी फिल्म
भट्ट ने आगे कहा 'बाद में रिलीज कैलेंडर में कई बदलाव हुए क्योंकि कई फिल्मों की तारीखें बदली गईं। हम अप्रैल से पहले की तारीख देख रहे थे। अप्रैल के आसपास युद्ध शुरू हो गया था। इस वजह से 'टॉक्सिक' और कई अन्य फिल्में आगे बढ़ रही थीं। पूरा कैलेंडर ही बदल रहा था।'

'मैं लड़कियों को मैसेज नहीं करता', श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी की बातचीत पर कुशल टंडन ने दी प्रतिक्रिया

Vishesh Bhatt on Awarapan 2 and Batwara 1947 release date overlap in cinemas
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
किस तारीख को रिलीज करने की बनी योजना?
  • उन्होंने कहा, 'पहले से ही दूसरी फिल्में तय थीं, हॉलीवुड फिल्में भी आ रही थीं।'
  • उन्होंने कहा 'डिस्ट्रीब्यूटर्स ने हमें बताया कि 'बंटवारा' 14 तारीख को आ रही है, लेकिन हमारी फिल्म अलग तरह की थी।'
  • ऐसे में उन्हें लगा कि दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हो सकती हैं क्योंकि छुट्टियों के दौरान फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।
  • जब 2000 के दशक में 'गदर' और 'लगान' एक साथ आईं, तो दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया।'

Vishesh Bhatt on Awarapan 2 and Batwara 1947 release date overlap in cinemas
फिल्म 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
भट्ट फिल्म रिलीज के लिए कहा 'हां'
भट्ट ने कहा 'लोगों ने मुझे बार-बार कहा कि इस बार काफी गुंजाइश है और हमें तारीख की घोषणा कर देनी चाहिए। मैंने हां कह दिया। डिस्ट्रीब्यूटर्स और सिनेमा मालिकों को भी यह तारीख अच्छी लगी, इसलिए मैंने इसे चुन लिया।'

2007 की कल्ट फिल्म का सीक्वल 'आवारापन 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो आजादी के दिन की छुट्टियों के समय के साथ मेल खाती है। इमरान हाशमी इस फिल्म में शिवम पंडित का अपना रोल फिर से निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed