फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sohail Khan Trolled Over Age And Look Actor Ashmit Patel Slams Social Media Users

55 साल के सोहेल खान बढ़ती उम्र को लेकर हुए ट्रोल, अश्मित पटेल सोशल मीडिया यूजर्स पर भड़के; बोले- यह बेवकूफी है

Fri, 14 Aug 2026 09:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 14 Aug 2026 09:04 PM IST
सार

Ashmit Patel Slams Trolls: बीते दिनों रियलिटी शो ‘अलायंस’ में अभिनेता सोहेल खान भी शामिल हुए। इस शो में उनके बदले हुए लुक, बढ़ती उम्र को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। इस ट्रोलिंग पर अभिनेता अश्मित पटेल भड़क गए हैं।  

विज्ञापन
Sohail Khan Trolled Over Age And Look Actor Ashmit Patel Slams Social Media Users
सोहेल खान और अश्मित पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सेलेब्स को किसी ना किसी बात के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। अभिनेता सोहेल खान अपनी बढ़ती उम्र और बदले हुए लुक के कारण ट्रोल हुए। इस बात से अभिनेता अश्मित पटेल काफी दुखी हैं। ऐसा करने के लिए वह ट्रोल पर जमकर भड़के हैं। 

विज्ञापन

ट्रोल करने वालों पर किया पलटवार
हाल ही में हिंदी रश के पॉडकास्ट में अश्मित पटेल ने कहा, ‘आप लोग जाकर फिल्म फाइट क्लब: मेंबर्स ओनली देखें। उनकी पर्सनैलिटी और फिजीक बहुत अच्छी थी। वह बहुत अच्छे इंसान हैं, सॉफ्ट स्पोकन हैं। उनका कोई भी इंटरव्यू उठा लें या शो ‘अलायंस’ देखें, वह बहुत धीरे बोलते हैं और वह एक कमाल के इंसान हैं। लोगों का काम है बोलना, वो तो बोलेंगे ही।’ 

विज्ञापन

अश्मित पटेल आगे कहते हैं, ‘कुछ समय बाद सब बूढ़े हो जाते हैं। क्या तुम्हारे (ट्रोल करने वाले) माता-पिता बूढ़े नहीं हैं? यह बेवकूफी है। सबको एक जरिया मिला है सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालने का।’   

विज्ञापन
विज्ञापन

Sohail Khan Trolled Over Age And Look Actor Ashmit Patel Slams Social Media Users
अश्मित पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ashmitpatel
ये खबर भी पढ़ें: ‘तलाक का सारा दोष उन्होंने खुद पर लिया’, सलमान खान का बड़ा बयान; भाई सोहेल और सीमा के अलग होने पर बोले एक्टर 

इन दिनों क्या कर रहे हैं अश्मित पटेल? 
अश्मित पटेल के करियर फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार एक गुजराती फिल्म 'लायक नालायक' में नजर आए थे। एक्टिंग के अलावा वह डीजे के तौर पर भी सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed