Director Mark Rydell: ऑस्कर नॉमिनेट डायरेक्टर मार्क राइडेल का निधन, 97 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Director Mark Rydell Passes Away: ऑस्कर नॉमिनेट डायरेक्टर मार्क राइडेल का शुक्रवार को 97 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेत्री बेट्टे मिडलर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शनिवार देर रात यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड डायरेक्टर मार्क राइडेल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 97 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘ऑन गोल्डन पॉन्ड' और बेट्टे मिडलर की दो मशहूर फिल्मों 'द रोज' और 'द बॉयज' के लिए वह ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए थे।
अभिनेत्री बेट्टे मिडलर ने ही शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर डायरेक्टर के निधन की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'रोज' को याद करते हुए फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी।
अभिनेत्री बेट्टे मिडलर ने किया मार्क राइडेल को याद
बेट्टे मिडलर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में मार्क राइडेल को याद करते हुए लिखा, ‘मेरी पहली फिल्म 'द रोज' के डायरेक्टर मार्क राइडेल का निधन हो गया। डायरेक्टर बनने से पहले वह एक जाने-माने एक्टर थे। मैं बहुत खुशकिस्मत थी कि उनसे मिली। उन्होंने मुझे 'द रोज' और बाद में 'फॉर द बॉयज' के दौरान बहुत कुछ सिखाया। मुझे दो ऑस्कर नॉमिनेशन उन्हीं की वजह से मिले। वह एक्टर्स की बात को बखूबी समझने वाले इंसान थे। बस कुछ ही शब्दों में वह समझ जाते थे कि क्या जरूरत है।’
इन फिल्मों की वजह से मशहूर हुए थे निर्देशक
मार्क राइडेल ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत टेलीविजन से की। 60 के दशक के आखिर में डी.एच लॉरेंस की कहानी ‘द फॉक्स’ पर आधारित फिल्म के जरिए वह सिनेमा की दुनिया में आए। एक निर्देशक के तौर पर उन्होंने अपने कलाकारों से बेहतरीन अभिनय करवाया। उन्होंने हेनरी फोंडा और कैथरीन हेपबर्न को ऑस्कर दिलाने में मदद की और 1981 में ‘ऑन गोल्डन पॉन्ड’ के लिए जेन फोंडा को सहायक अभिनेत्री के तौर पर नॉमिनेशन दिलाया। इससे पहले उन्होंने मिडलर के स्क्रीन डेब्यू ‘द रोज’ के साथ भी ऐसा ही कमाल किया था।
निर्देशक बनने से पहले अभिनेता के तौर पर भी बनाई पहचान
- मार्क राइडेल का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने जूलियार्ड स्कूल ऑफ म्यूजिक से पढ़ाई की थी, साथ ही नेबरहुड प्लेहाउस और एक्टर्स स्टूडियो में एक अभिनेता के तौर पर ट्रेनिंग ली थी।
- 1950 के दशक में वह ब्रॉडवे पर नजर आए और साथ ही पैसे कमाने के लिए जैज पियानोवादक के तौर पर भी काम किया।
- छह साल तक उन्होंने टीवी शो ‘एज द वर्ल्ड टर्न्स’ में काम किया, जब तक कि उनके किरदार को कहानी में खत्म नहीं कर दिया गया।
- टीवी पर ही ‘वांटेड: डेड ऑर अलाइव’ जैसी सीरीज के एपिसोड में एक अभिनेता के तौर पर भी वह नजर आते रहे।