'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' की कमाई हुई धीमी, ‘द ओडिसी’ की रफ्तार भी थमी; जानें शुक्रवार को कितनी हुई कमाई?
Box Office Collection : 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने भारत में अपनी रिलीज को 16 दिन पूरे कर लिए हैं। वहीं क्रिस्टोफर नोलान की ‘द ओडिसी’ को भी एक महीना जल्द पूरा हो जाएगा। जानें कितना था इन फिल्मों का शुक्रवार का कलेक्शन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' और क्रिस्टोफर नोलान की ‘द ओडिसी’ दोनों को ही भारतीय दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। इस वजह से दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की।
'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' की कमाई
-
फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' की 16वें दिन कमाई में कमी आई है।
-
फिल्म ने शुक्रवार को 1.94 करोड़ कमाए हैं।
-
फिल्म ने गुरुवार को 3.41 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
-
फिल्म ने पहले वीकेंड पर काफी कलेक्शन किया था।
-
मगर दूसरे वीकेंड पर कमाई बढ़ने की जगह घट गई।
-
हालांकि 16वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक कमाई की है।
-
फिल्म का कुल कलेक्शन 445.34 करोड़ रुपये हो चुका है।
स्पाइडर-मैन 4' के नाम रिकॉर्ड
'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं इस फिल्म ने भारत में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ‘अवतार ने भारत में 391.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
‘द ओडिसी’ की कमाई
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने शुक्रवार को फिल्म की रिलीज को 28 दिन हो चुके है। वहीं अब धीरे- धीरे फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे आ रहा है। फिल्म का कमाई लाखों में सिमट चुकी है।
- फिल्म ने अपनी रिलीज से 29 वें दिन शुक्रवार को 70 लाख रुपये कमाये।
- ‘द ओडिसी’ की गुरुवार को 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- फिल्म की अब तक की कुल कमाई 223.19 करोड़ रुपये हो चुकी है।
- ' द ओडिसी' की कहानी ग्रीक की पौराणिक कथाओं पर आधारित थी।
- फिल्म की कास्ट में मैट डेमन , जेंडाया, टॉम हॉलैंड अहम भूमिकओं में हैं।