टॉम हॉलैंड अभिनीत हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' को भारतीय दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 14 दिन बाद भी यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। जानें इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ की बॉक्स ऑफिस पर क्या स्थिति है?
{"_id":"6a7c91074c00380aa6099fab","slug":"spider-man-brand-new-day-box-office-collection-day-14-wednesday-and-the-odyssey-total-earning-2026-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो हफ्ते बाद भी 'स्पाइडर-मैन' का जादू बरकरार, 14वें दिन कितना कमाया? जानें ‘द ओडिसी’ का कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
दो हफ्ते बाद भी 'स्पाइडर-मैन' का जादू बरकरार, 14वें दिन कितना कमाया? जानें ‘द ओडिसी’ का कलेक्शन
Wed, 12 Aug 2026 08:59 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:59 PM IST
सार
Box Office Collection : इस वक्त भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हाॅलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' का बोलबाला है। जानिए, रिलीज के 14वें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है? और हाॅलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ का क्या हाल रहा?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बुधवार को ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने कितना कमाया?
- सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने 14वें दिन यानी बुधवार को 4.38 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि फिल्म ने मंगलवार को 8.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
- फिल्म के कलेक्शन में गिरावट जरूर है, लेकिन अब भी इसकी कमाई करोड़ रुपये में हो रही है।
- फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' का कुल कलेक्शन अब तक भारत में 435.93 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘स्पाइडर-मैन’ फिल्म ने बनाए थे ये रिकॉर्ड
- बीते दिनों 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। बता दें कि ‘अवतार 2’ ने भारत में कुल 391.40 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में इस फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने पार कर लिया।
- वहीं ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म भी बन गई।
- इस फिल्म में टॉम हॉलैंड स्पाइडर मैन के रोल में दिखे हैं। फिल्म के डायरेक्टर डेस्टिन डैनियल क्रेटन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'द ओडिसी'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द ओडिसी’ का क्या रहा कलेक्शन?
- हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के 26वें दिन 10 लाख रुपये की कमाई की है। यह कलेक्शन सभी भारतीय भाषाओं को मिलाकर बना है।
- इसका कुल कलेक्शन भी अब तक भारत में 172.35 करोड़ रुपये हो चुका है।
- फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘स्पाइडर मैन’ को क्या इन फिल्मों से मिल सकी टक्कर?
- पंकज त्रिपाठी अभिनीत और अमित राय निर्देशित फिल्म 'ओह माय गॉड 2' को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। इसने रिलीज के छठे दिन 13 लाख रुपये कमाए हैं।
- लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी अभिनीत तमिल फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने छठे दिन 3 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- यह दोनों ही भारतीय फिल्म, ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ के कलेक्शन की बराबरी नहीं कर सकी है।