फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Selena Gomez Sued By Investors Over Her Mental Health Startup

Selena Gomez: सेलेना गोमेज पर निवेशकों ने किया केस, मेंटल हेल्थ स्टार्टअप को लेकर लगे गंभीर आरोप; जानें मामला

Fri, 14 Aug 2026 12:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 14 Aug 2026 12:16 PM IST
सार

Selena Gomez: हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज अक्सर अपने गानों और फिल्मों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अब एक्ट्रेस मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Selena Gomez Sued By Investors Over Her Mental Health Startup
सेलेना गोमेज - फोटो : एक्स

विस्तार

हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज के मेंटल हेल्थ स्टार्टअप वंडरमाइंड ग्लोबल में निवेश करने वाले कुछ लोगों ने उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया है। जानिए क्यों एक्ट्रेस पर लगे हैं गंभीर आरोप। 

विज्ञापन

निवेशकों ने लगाया ये आरोप
निवेशकों का आरोप है कि सेलेना गोमेज ने कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए जो जिम्मेदारियां ली थीं, उन्हें पूरा नहीं किया। रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशकों ने कंपनी में करीब 12 लाख डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) लगाए थे। अब उन्होंने अपना पैसा वापस दिलाने के साथ-साथ कानूनी खर्च की भरपाई की भी मांग की है।

विज्ञापन

Selena Gomez Sued By Investors Over Her Mental Health Startup
सेलेना गोमेज - फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez

कंपनी को प्रमोट करने की थी जिम्मेदारी

  • वंडरमाइंड ग्लोबल की शुरुआत साल 2021 में हुई थी।
  • इसका मकसद लोगों को अपनी मानसिक सेहत और ‘मेंटल फिटनेस’ बेहतर करने में मदद करना था।
  • मुकदमे में निवेशकों ने दावा किया है कि उन्हें बताया गया था कि सेलेना कंपनी के मार्केटिंग हेड के तौर पर इसके विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
  • उनका कहना है कि कंपनी के लिए एक मोबाइल ऐप तैयार करने समेत कई काम किए जाने थे, लेकिन ये वादे पूरे नहीं हुए।
  • निवेशकों का आरोप है कि सेलेना ने कंपनी के लिए काम करने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन बाद में अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं कीं।

Selena Gomez Sued By Investors Over Her Mental Health Startup
सेलेना गोमेज - फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez

कंपनी की हालत को लेकर भी सवाल

  • मुकदमे में निवेशकों ने कंपनी के कामकाज पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
  • उनका दावा है कि कंपनी अपनी कई बुनियादी जिम्मेदारियां भी ठीक से पूरी नहीं कर पा रही थी।
  • इनमें कर्मचारियों और वेंडर्स को समय पर भुगतान करना भी शामिल था।
  • निवेशकों का कहना है कि उन्हें कंपनी की खराब स्थिति के बारे में काफी बाद में पता चला।
  • उनका दावा है कि सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन खबर सामने आने के बाद उन्हें कंपनी की परेशानियों की जानकारी मिली।
विज्ञापन

Selena Gomez Sued By Investors Over Her Mental Health Startup
सेलेना गोमेज - फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez

निवेशकों ने मांगा पैसा और कानूनी खर्च
निवेशकों ने अब अदालत से अपने लगाए हुए पैसे वापस दिलाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने मुकदमे से जुड़े कानूनी खर्च की भरपाई की भी मांग की है।

फिलहाल सेलेना गोमेज की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि सेलेना और वंडरमाइंड ग्लोबल इन आरोपों पर क्या जवाब देते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘आवारापन 2’ ने रिलीज से पहले तोड़े ये रिकॉर्ड, प्री-सेल्स में ही कमा लिए करोड़ों; ‘बंटवारा 1947’ को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed