Independence Day Box Office: आजादी के पर्व पर किस फिल्म ने कमाए सबसे ज्यादा नोट? सबसे ऊपर है 'गदर 2' का नाम
Movies Box Office Released On 15 August: आज 15 अगस्त के मौके पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जा रहा है। आज हम आपको, कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 15 अगस्त पर हर तरफ आजादी के पर्व का उल्लास है। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का अवसर पूरे देश के लिए बेहद खास होता है। हर कोई आजादी के जश्न में डूबा होता है और अपने-अपने तरीके से इस दिन उत्सव मनाता है। वहीं, मनोरंजन के शौकीन लोग इस दिन किसी बढ़िया सी फिल्म की तलाश में रहते हैं। तभी तो मेकर्स इस दिन फिल्में रिलीज करने के लिए उत्साहित रहते हैं। तो चलिए जानते हैं आजादी के मौके पर रिलीज हुईं फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा है....
'शोले'
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म 'शोले' 15 अगस्त 1975 को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म में जय-वीरू की जोड़ी सुपरहिट रही और फिल्म भी सुपरहिट रही। आज भी फैंस इसे देखना पसंद करते हैं। 'शोले' भारत के 100 से ज्यादा सिनेमाघरों में 25 सप्ताह से ज्यादा टंगी रही और कुछ में लगातार 50 सप्ताह। मुम्बई के मिनर्वा सिनेमाघर में यह लगातार 5 साल तक चलती रही। सैकनिल्क पर प्राप्त आकंड़ों के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8 लाख रुपये कमाए थे।
'तेरे नाम'
वर्ष 2003 में 15 अगस्त के मौके पर सलमान खान फिल्म 'तेरे नाम' लेकर आए थे। सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ भूमिका चावला नजर आई थीं। राधे और निर्झरा की प्रेम कहानी ने दर्शकों के दिल छू लिए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 15.14 करोड़ रुपये रहा था और वर्ल्डवाइट कमाई 24.55 करोड़ रुपये रही थी। तेरे नाम ने 15 अगस्त पर ओपनिंग डे 1.90 करोड़ रुपये कमाए थे।
'बचना ऐ हसीनों'
'बचना ऐ हसीनों' भी वर्ष 2008 में आजादी के पर्व पर रिलीज हुई थी और इसने अच्छी कमाई की थी। इसे करीब 23 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 36.57 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 62 करोड़ रुपये रही थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और मिनिषा लांबा जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 4.87 करोड़ रुपये कमाए थे।
'एक था टाइगर'
15 अगस्त 2012 को सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' आई थी। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भी तगड़ी कमाई की थी। 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इसका इंडिया नेट कलेक्शन 198.78 करोड़ रुपये रहा था और वर्ल्डवाइड कमाई 320 करोड़ रुपये तक पहुंची थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 32.93 करोड़ रुपये कमाए थे।
सिंघम रिटर्न्स
यह फिल्म 15 अगस्त 2014 को रिलीज हुई थी। सैकनिक्ल के अनुसार, रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में अजय देवगन और करीना कपूर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इस साल 'सिंघम' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग रिलीज होने वाला है। सिंघम रिटर्न्स ने ओपनिंग डे पर 32.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
'सत्यमेव जयते'
वर्ष 2018 में 15 अगस्त के अवसर पर जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाका कर दिया था। इस फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ रुपये था। इसका इंडिया नेट कलेक्शन 90.39 करोड़ रुपये रहा था। वर्ल्डवाइड कमाई 121 करोड़ रुपये रही थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 20.52 करोड़ रुपये कमाए थे।
'गोल्ड' और 'मिशन मंगल'
अक्षय कुमार, मौनी रॉय, सनी कौशल और अमित साध जैसे सितारों की फिल्म 'गोल्ड' 15 अगस्त 2018 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके का फायदा लेते हुए 25.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
साल 2019 में 'मिशन मंगल' फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 29.16 करोड़ रुपये रुपये कमाए थे।
गदर 2
11 अगस्त 2023 को यह फिल्म रिलीज हुई थी। इसने 15 अगस्त के दिन कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक जड़ दिया था। 'गदर 2' ने 15 अगस्त के दिन 55.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। सनी देओल की इस फिल्म ने 525.7 करोड़ रुपये टोटल नेट कलेक्शन किया था। 15 अगस्त पर सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने का रिकॉर्ड भी इसी के नाम दर्ज है।
स्त्री 2
यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में लगी थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 51.80 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 597.99 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 51.80 करोड़ रुपये कमाए थे।
वेदा
जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म वेदा साल 2024 में रिलीज हुई थी। यह आजादी के पर्व पर दर्शकों के बीच पहुंची थी। फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये करोड़ रुपये कमाए थे।
वॉर 2
ऋतिक रोशन की यह फिल्म बीते साल 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दूसरे दिन यानी 15 अगस्त के दिन 45 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 236.55 करोड़ रुपये रहा था।
अंत में बता दें कि इस साल यानी 2025 में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' रिलीज हुई हैं। देखना होगा कि दोनों फिल्मों का कलेक्शन 15 अगस्त के दिन कितना खास रहता है?