{"_id":"6a7f5a19db261660540bd5ef","slug":"donal-bisht-says-salman-khan-will-not-allow-me-to-do-bigg-boss-again-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 20: 'सलमान खान दोबारा नहीं आने देंगे', बिग बॉस में जाने को लेकर डोनल बिष्ट ने क्यों कही ऐसी बात?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss 20: 'सलमान खान दोबारा नहीं आने देंगे', बिग बॉस में जाने को लेकर डोनल बिष्ट ने क्यों कही ऐसी बात?
Fri, 14 Aug 2026 11:49 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:49 PM IST
सार
Donal Bisht: डोनल बिष्ट बिग बॉस के सीजन 15 से बाहर हो गई थीं। उनसे पूछा गया कि क्या वह दोबारा बिग बॉस का हिस्सा बनना चहाती हैं, इस पर अभिनेत्री ने क्या कहा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
डोनल बिष्ट, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री डोनल बिष्ट अपने नए इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बिग बॉस 15 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था। वह घर में ज्यादा समय तक नहीं रह पाईं। बातचीत के दौरान डोनल ने कहा कि वह बिग बॉस के लिए नहीं बनी थीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी शो में वापस जाने का फैसला करेंगी, तो डोनल ने कहा कि सलमान खान उन्हें ऐसा करने नहीं देंगे।
विज्ञापन
डोनल बिष्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस में क्यों नहीं जाएंगी डोनल बिष्ट?
- टेली टॉक इंडिया से बातचीत में डोनल बिष्ट ने कहा, 'उस समय, जब मैं बाहर हुई तो बहुत से लोगों ने मुझ पर प्यार बरसाया।' उन्होंने आगे कहा 'वह प्लेटफॉर्म परखता है कि आप कितने स्मार्ट और चालाक हो सकते हैं।'
- वह आगे कहती हैं 'अगर आप असल जिंदगी में ऐसी चीजें नहीं जानते हैं, तो आप कुछ एक्स्ट्रा क्यों करेंगे?'
- अभिनेत्री ने बताया 'बिग बॉस हाउस का माहौल मुझे तब सूट नहीं किया।'
Nana Patekar: किसानों के लिए काम करने पर सीएम योगी ने की नाना पाटेकर की तारीफ, शंकर महादेवन को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
डोनल बिष्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@donalbisht
बिग बॉस में जाने के बाद बदली जिंदगी
डोनल बिष्ट ने यह भी बताया कि एक इंसान के तौर पर वह बिग बॉस के बाद बदल गई हैं। उन्होंने कहा, 'बिग बॉस के बाद, मैं देख पाई कि दुनिया कैसी है। मैं यह समझने लगी कि कौन दोमुंहा है और कौन मुझे नीचे खींचने की कोशिश कर रहा है। कुछ लोगों ने मुझे गुमराह किया, जिसकी वजह से मैंने कई प्रोजेक्ट्स खो दिए। मैंने हमेशा अपने आस-पास सही लोगों को रखने की कोशिश की।'

सलमान के साथ खड़ी होना चाहती हैं डोनल
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी दोबारा बिग बॉस में जाने में कोई दिलचस्पी है? इस पर डोनल बिष्ट ने कहा 'सलमान सर मुझे बिग बॉस करने नहीं देंगे। उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं बिग बॉस के लिए नहीं बनी हूं। मैं सिर्फ काम के बारे में बात करती हूं। अगर मुझे सलमान सर के साथ स्टेज पर खड़े होने का मौका मिला तो मैं जरूर वापस जाऊंगी।'