इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इन दोनों फिल्मों से पहले हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए हैं।
Box Office: ‘बंटवारा 1947’ Vs ‘आवारापन 2’, ओपनिंग डे पर किस फिल्म ने मारी बाजी? जानें बाकी फिल्मों का हाल
Box Office Collection: मार्वल फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' और 'द ओडिसी' के बीच 'आवारापन 2' और ‘बंटवारा 1947’ कल थिएटर्स में रिलीज हो गई है। जानिए इन सभी फिल्मों ने शुक्रवार को कितनी कमाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ का बढ़िया कलेक्शन
- मार्वल मूवी ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
- फिल्म ने रिलीज के बाद पहले हफ्ते में 334.75 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की थी।
- इसके बाद दूसरे हफ्ते में 103.25 करोड़ की कमाई की।
- दो हफ्तों के बाद भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है।
- कल शुक्रवार को इसने 3.90 करोड़ की कमाई की।
- इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 447.30 करोड़ का हो गया है।
‘द ओडिसी’ का कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को रिलीज हुए करीब 29 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। फिल्म ने कल शुक्रवार को 1.42 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 176.21 करोड़ का हो गया है।
‘बंटवारा 1947’ के लिए कैसा रहा पहला दिन
- सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही।
- बड़ी स्टारकास्ट वाली ये फिल्म पहले दिन डबल डिजिट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।
- यही नहीं, फिल्म पहले दिन कलेक्शन के मामले मेंं ‘आवारापन 2’ से काफी पीछे रह गई।
- ‘बंटवारा 1947’ ने ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ की कमाई की है।
- बता दें कि राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूसर किया है।
- इसमें सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार हैं।
ओपनिंग डे पर छाई ‘आवारापन 2’
- इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का क्रेज जितना हाई था, फिल्म ने कलेक्शन भी उतना ही हाई किया।
- फैंस को इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था।
- कल शुक्रवार को बंटवारा 1947 के साथ आवारापन 2 भी रिलीज हुई।
- फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की है।
- ओपनिंग डे पर इसने 21 करोड़ की कमाई की है।
- ‘आवारापन 2’ ने बंटवारा 1947 के मुकाबले 200% से ज्यादा की कमाई की है।
- इसका मतलब है कि ओपनिंग डे पर इमरान हाशमी की फिल्म का पलड़ा भारी रहा।
ये भी पढ़ें- Independence Day: शाहरुख के पिता ने किया स्वदेश के लिए संघर्ष, आमिर समेत कई सितारों के अपनों ने भी दिया योगदान